vasudev meaning in hindi

वसुदेव

वसुदेव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वसुदेव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • यदुवंशियों के शूर कुल के एक राजा जो श्रीकृष्ण के पिता और मथुरा नरेश कंस के बहनोई थे

    विशेष
    . इनके पिता का नाम देवमीढ़ और माता का मारिषा था। इनके जन्म के समय स्वर्ग में दुंदुभि का शब्द सुनाई पड़ा था इससे ये 'आनकदुंदुभी' कहलाते थे। ये अपने पिता के ज्येष्ठ पुत्र थे। इनकी बारह स्त्रियाँ थीं—पौरवी, रोहिणी, मदिरा, धरा, वैशाखी, भद्रा, सुनाम्नी, सहदेवा, शांतिदेवा, सुदेवा, देवरक्षिता और देवकी। इन पत्नियों के अतिरिक्त इनके सुतनु और बड़वा नाम की दो परिचारिकाएँ भी थीं। रोहिणी के गर्भ से बलराम और देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। वसुदेव की बहन कुंती थी, जिससे पांडव उत्पन्न हुए थे।

  • एक राजा जो पहले वसुभूति का अमात्य था और पीछे उसे मारकर आप राजा हुआ
  • धनिष्ठा नक्षत्र

वसुदेव के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

वसुदेव के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • श्रीकृष्ण के पिता

    उदाहरण
    . केसी कंस हि मार बंधु बसुदेव छुड़ाऊँ ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली।

रजिस्टर कीजिये

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा