विराम

विराम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विराम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • pause
  • pause in or at the end of a sentence
  • (full) stop
  • stoppage
  • repose, rest
  • halt
  • respite
  • interval/intermission

विराम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी क्रिया या व्यापार का कुछ देर के लिए बंद होना, रुकना या थमना, ठहराव, ठहरना

    उदाहरण
    . वह विराम के बिना लगातार दौड़ रहा है।

  • चलने की थकावट दूर करने के लिए रास्ते में ठहरना, चलना-रोकना, सुस्ताना, दम मारना, विश्राम
  • वाक्य के अंतर्गत वह स्थान जहाँ बोलते समय ठहरना पड़ता हो

    उदाहरण
    . व्याकरण में विराम चिह्नों का बड़ा महत्व है।

  • छंद के चरण में वह स्थान जहाँ पढ़ते समय कुछ ठहरना पड़े, यति

    उदाहरण
    . कविता पढ़ते समय विराम पर अवश्य ध्यान दें।

  • विष्णु का एक नाम
  • अंत, समाप्ति, उपसंहार

विराम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ठहराव, विश्राम, बोलते समय, वाक्य में वह स्थान जहाँ ठहरना पड़ता है

विराम के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विश्राम, ठहराव
  • अंत, अवसान
  • शांति

विराम के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विश्राम, रुकनाइ, ठहरनाइ

Noun, Masculine

  • halt, rest, stoppage.

अन्य भारतीय भाषाओं में विराम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

वक़्फ़ा,सुकून - وقفہ، سکون

पंजाबी अर्थ :

बिसराम - ਬਿਸਰਾਮ

गुजराती अर्थ :

विराम - વિરામ

विरमवुं - વિરમવું

पूर्ण-विराम - પૂર્ણ-વિરામ

कोंकणी अर्थ :

मुक्काम

पूर्ण विराम

आराम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा