विषय

विषय के अर्थ :

विषय के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a subject
  • topic
  • matter
  • content
  • sexual sensual pleasure/enjoyment
  • an affair
  • object

विषय के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह तत्व अथवा पदार्थ जिसका ग्रहण ज्ञानेंद्रियों द्वारा होता हो, जैसे —रूप, रस, गंध, स्पर्श और शब्द जिनका संबंध क्रमशः आँख, जिह्वा, नाक, त्वचा और कान से है

    उदाहरण
    . नेत्र का विषय रूप व कान का विषय शब्द है।

  • कोई ऐसी चीज़ या बात जिसके संबंध में कुछ कहा, किया या समझा-सोचा जाए, वह जिस पर विचार किया जा सके

    उदाहरण
    . इस गंभीर विषय पर बहुत से लगों ने विचार किया।

  • कोई ऐसी आधारित कल्पना या विचार जिस पर किसी प्रकार की रचना हुई हो, विषय-वस्तु, जैसे—किसी काव्य या नाटक का विषय
  • वे बातें जिनका किसी लेख, ग्रंथ आदि में विवेचन हो या जिनका विवेचन करना हो

    उदाहरण
    . प्रेमचंद की कहानियों का विषय ग्रामीण परिवेश होता था।

  • विवेच्य विषय का स्वरूप और परंपरा
  • ज्ञान या शिक्षा की एक शाखा
  • अध्ययन, चिंतन की वस्तु
  • शृंगार विषयक ग्रंथ
  • लक्ष्य, उद्देश्य
  • प्रसंग, प्रकरण
  • उपमेय, वर्ण्य पदार्थ
  • भौतिक वस्तु
  • कारोबार, व्यवसाय
  • विभाग क्षेत्र
  • पहुँच, परिधि, विस्तार
  • धार्मिक कृत्य
  • इंद्रियसुख, वासनात्मक आनंद
  • वीर्य, शुक्र
  • स्वामी
  • प्रेमी पति
  • पाँच की संख्या
  • आश्रय स्थल, शरण स्थल
  • ग्रामों का समूह
  • जगह, स्थान
  • राज्य, प्रदेश
  • (प्राचीन भारत) वह बड़ा प्रदेश जिस पर कोई शासन व्यवस्था हो

    विशेष
    . ग्राम से बड़ा राष्ट्र और राष्ट्र से बड़ा विषय माना जाता था। कितने बड़े भू-भाग को विषय कह सकते थे, इसका कोई निर्दिष्ट मान नहीं था।

विषय के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोग-विलास, स्त्री संभोग
  • निबंध, मजमून
  • देश

विशेषण, पुल्लिंग

  • देखिए: 'विलासी'
  • राजा
  • कामदेव
  • धनी

विषय के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वस्तु, बात
  • सांसारिक भोग-विलास और उसकी साधन की सामग्री
  • ज्ञान आदि का लक्ष्य
  • प्रसंग

Noun, Masculine

  • object
  • worldly things of enjoyment
  • object of knowledge etc
  • topic, subject

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा