विशेषण

विशेषण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विशेषण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an adjective
  • attribute, epithet

विशेषण के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो किसी प्रकार की विशेषता उत्पन्न करता या बतलाया हो, विभेदक लक्षण या चिह्न

    उदाहरण
    . सुंदर लड़की में 'सुंदर' शब्द लड़की की विशेषता बतला रहा है, अस्तु सुंदर विशेषण है।

  • व्याकरण में वह विकारी शब्द जिससे किसी संज्ञा की कोई विशेषता सूचित होती है अथवा उसकी व्याप्ति मर्यादित होती है

    विशेष
    . जब विशेषण किसी संज्ञा के साथ लगता है तब उसे विशेष्य विशेषण कहते हैं और जब वह क्रिया के साथ लगता है तब उसे विधेय विशेषण कहते हैं। जैसे- 'हमें तो संसार सूना देख पड़ता है। यहाँ 'सूना' विधेय विशेषण है। साधारणतः विशेषण तीन प्रकार के होते है (1) सार्वनामिक विशेषण; जैसे- 'वह आदमी चला गया', में 'वह' सार्वनामिक विशेषण है। (2) गुणवाचक विशेषण; जैसे- नया, पुराना, सुडौल, सूखा, ख़राब आदि; और (3) संख्यावाचक विशेषण; जैसे- आधा, एक चार, दसवाँ।

    उदाहरण
    . 'वीर मराठे' या 'चपल बालक' में वीर और 'चपल' शब्द विशेषण है।

  • प्रकार, क़िस्म, जाति
  • भेद, अंतर, पार्थक्य
  • गुणवर्णन या गुणोत्कर्ष

विशेषण

  • गुण बताने वाला, विशेषता बताने वाला
  • प्रभेदक, व्यच्छेदक

विशेषण के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विशेषण के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोनो आन शब्दक अर्थकें सीमित कएनिहार गौण शब्द

Noun, Masculine

  • qualifying word.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा