विष्णु

विष्णु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विष्णु के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • one of the Hindu mythological divine trinity

विष्णु के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिंदुओं के एक प्रधान और बहुत बड़े देवता जो सृष्टि का भरण, पोषण और पालन करने वाले माने जाते हैं

    विशेष
    . भारतवर्ष में विष्णु को देवता के रूप में बहुत दिनों से मानते चले आए हैं और इनकी उपासना बहुत अधिकता से होती आई है। ऋग्वेद में यद्यपि विष्णु गौण देवता माने गए हैं, पर ब्राह्मण ग्रंथों में इनका महत्व बहुत अधिक है। ऋग्वेद में विष्णु विशाल शरीर वाले और युवक माने गए हैं और कहा गया है कि ये त्रि + वि + क्रम अर्थात् तीन कदमों या डगों से सारे विश्व को अतिक्रमण करने वाले हैं। पुराणों के वामन अवतार का यही बीज रूप है। कुछ लोगों ने इन तीनों डगों या कदमों का अर्थ सूर्य का दैनिक उदय और अस्त माना है और कुछ लोग इसका अर्थ भूलोक, भुवर्लोक और स्वर्गलोक लेते हैं। इसके अतिरिक्त ये नियमित रूप, बहुत दूर तक और जल्दी-जल्दी चलने वाले माने गए हैं। यह भी कहा गया है कि ये इंद्र के मित्र थे और वृत्र के साथ युद्ध करने में इन्होंने इंद्र को सहायता दी थी। विष्णु और इंद्र दोनों मिलकर वातावरण, अंतरिक्ष, सूर्य, उषा और अग्नि के उत्पादक माने गए हैं और विष्णु इस पृथ्वी, स्वर्ग और सब जीवों के मुख्य आधार कहे गए हैं। ऋग्वेद और शतपथ ब्राह्मण में कुछ ऐसी कथाएँ भी हैं जो पौराणिक काल के वराह, मत्स्य तथा कूर्म अवतार का भी मूल या आरंभिक रूप मानी जा सकती हैं। वैदिक काल में विष्णु धन, वीर्य और बल देने वाले तथा सब लोगों का अभीष्ट सिद्ध करने वाले माने जाते थे। पुराणों के अनुसार विष्णु समय पर पृथ्वी का भार हल्का करने के लिए, संसार में शांति और सुख की स्थापना करने के लिए और दुष्टों तथा पापियों का नाश करने के लिए अवतार धारण किया करते हैं। विष्णु के कुल चौबीस अवतार कहे गए हैं, जिनमें से दस मुख्य माने गए हैं।

  • अग्नि
  • वसु देवता
  • बारह आदित्यों में से पहले आदित्य का नाम
  • एक प्राचीन ऋषि जिनका बनाया हुआ धर्मशास्त्र प्रचलित है
  • श्रवण नाम का नक्षत्र
  • वह जो पुण्यात्मा हो, संत

विष्णु के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिंदुओं के तीन मुख्य देवताओं में से एक, सृष्टि के पालनहार

Noun, Masculine

  • Lord Vishnu

विष्णु के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नारायण, सर्वव्यापक परमात्मा, संसार के पालनकर्ता, ईश्वर

विष्णु के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक वैदिक देवता

Noun, Masculine

  • a Vedic god

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा