vrindaavan meaning in hindi
वृन्दावन के हिंदी अर्थ
संज्ञा
-
मथुरा ज़िले का एक प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ जो भगवान् श्रीकृष्णचंद्र का कीड़ाक्षेत्र माना जाता है
विशेष
. कहते हैं, श्रीकृष्ण ने अपनी अधिकांश बाल लीलाएँ यहीं की थीं। पुराणों में वृंदावन के संबंध में अनेक प्रकार की विलक्षण कथाएँ आदि पाई जाती हैं। महमूद गजनवी ने वृंदावन और उसके आस-पास के अनेक स्थानों को बिल्कुल नष्ट-भ्रष्ट कर डाला था और बहुत दिनों तक यह उसी दशा में पड़ा रहा। पर पीछे से चैतन्य महाप्रभु ने यमुना के किनारे वर्तमान वृंदावन नामक नगर की स्थापना की थी। इस नगर में इस समय हज़ारों बड़े-बड़े मंदिर हैं और दूर-दूर से यात्री लोग यहाँ दर्शनों के लिए आते हैं।उदाहरण
. ब्रंदावन बैसाख पर, सोहे जान ससोह। . ब्रिदावन को चल जाऊँगी भत्त्कबछल को रिझाऊँगी में। - (पुराण) एक उपवन जहाँ कृष्ण वृंदा (राधा) और गोपियों से मिलने जाते थे
- मथुरा के समीप स्थित एक वन, तुलसी वन
-
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले का एक तीर्थ
उदाहरण
. वृंदावन भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली रहा है।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा