वृत्त

वृत्त के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वृत्त के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • circle
  • ring
  • account, record
  • news
  • verse, meter

वृत्त के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चरित्र, चरित
  • वेदों और शास्त्रों के अनुकुल आचार रखना
  • आचार, चाल-चलन
  • वह क्षेत्र जो ऐसी रेखा से घिरा हो जिसका प्रत्येक बिंदु उस क्षेत्र के मध्य बिंदु से समान अंतर पर हो

    उदाहरण
    . वह अभ्यास पुस्तिका पर वृत्त बना रहा है।

  • स्तन के आगे का भाग, चूचुक
  • वह छंद या पद्य जिसके चरणों में वर्णों की संख्या और लघु-गुरु का क्रम नियत होता है
  • सफ़ेद ज्वार
  • गुंडा या गुंड नाम की घास
  • अंजीर
  • सतिवन
  • कछुआ
  • समाचार, वृत्तांत, हाल

    उदाहरण
    . अब जो वृत्त नवीन; होय कहहु सो करि कृपा।

  • बड़ों के आदर, इंद्रियनिग्रह और सत्य आदि की ओर होने वाली प्रवृत्ति
  • महाभारत के अनुसार एक नाग का नाम
  • जीविका का साधन, वृत्ति
  • वह छंद जिसके प्रत्येक पद में अक्षरों की संख्या और लघु गुरू के क्रम का नियम हो, वर्णिक छंद, जैसे- इंद्रवज्रा, उपेंद्रवज्रा, मालिनी आदि

    विशेष
    . पदों के विचार से वृत्त तीन प्रकार के होते हैं। जिस वृत्त के चारों पद समान हों, 'सम वृत्त' कहलाता है; जिसमें चारों पद असमान हों, वह 'विषम वृत्त' कहलाता है; और जिसके पहले और तीसरे तथा दूसरे और चौथे पद समान हों, उसे 'अर्ध समवृत्त' कहते हैं।

    उदाहरण
    . नूतन वृत्तों में कविकोविद नए गीत रच लाते हैं। नव रागों में, नव तालों में, गायक उन्हें जगाते हैं।

  • एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में बीस वर्ण होते हैं, इसे गंडका और दंडिका भी कहते हैं
  • वह क्षेत्र जिसका घेरा या परिधि गोल हो, मंडल
  • वह गोल रेखा जिसका प्रत्येक विंदु उसके अंदर के मध्यविंदु से समान अंतर पर हो
  • वृत्तासुर

विशेषण

  • बीता हुआ, गुज़रा हुआ
  • दृढ़, मजबूत
  • जिसका आकार गोल हो, वर्त्तुल
  • मृत, मरा हुआ
  • जो उत्पन्न हुआ हो, जात, अस्तित्वमय, विद्यमान
  • निष्पन्न, सिद्ध
  • ढका हुआ, आच्छादित
  • अनुष्ठित, कृत
  • पठित, अघीत
  • प्रसिद्ध, ख्यात
  • गटित, संभूत

वृत्त के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

वृत्त के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • गोल, मंडलाकार, मंडल
  • छाया हुआ, ढका हुआ

वृत्त के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • उद्यत, प्रस्तुत, तैआर
  • सम्पन्न
  • विद्यमान

संज्ञा

  • समाचार
  • घटना-विवरण, कथा

Adjective

  • ready to do, turmed up. Prepared.
  • done,finished.
  • present, ready-in-hand.

Noun

  • news.
  • account of events, tale, history.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा