व्यंजन

व्यंजन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

व्यंजन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यक्त या प्रकट करने अथवा होने की क्रिया
  • पकवान; पकाकर तैयार किए हुए खाद्य पदार्थ
  • शब्द की तीन शक्तियों में एक का नाम, विशेष दे॰ 'व्यंजना'
  • वर्णमाला का वह वर्ण जिसका उच्चारण स्वर की सहायता के बिना संभव न हो
  • चिह्न, निशान, रूप
  • प्रकट करना
  • अवयव, अंग
  • स्पष्ट करना
  • मूँछ
  • निशान; चिह्न
  • दिन
  • चावल, रोटी आदि के साथ खाये जाने वाले पदार्थ

    उदाहरण
    . त्योहारों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं ।

  • पेड़ू के नीचे का स्थान, उपस्थ
  • वह वर्ण जो बिना स्वर की सहायता के नहीं बोला जा सकता

    उदाहरण
    . हिन्दी वर्णमाला में क से लेकर ह तक के सभी वर्ण व्यंजन कहलाते हैं ।

  • तरकारी और साग आदि जो दाल, चावल, रोटी आदि के साथ खाए जाते हैं
  • तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य
  • (साधारण बोलचाल में) पका हुआ भोजन,
  • वर्णमाला में का वह वर्ण जो बिना स्वर की सहायता से न बोला जा सकता हो, हिंदी वर्णमाला में 'क' से 'ह' तक के सब वर्ण व्यंजन हैं
  • तरकारी, साग आदि जो दाल, चावल, रोटी आदि के साथ खाई जाती है
  • गुप्तचर या गुप्तचरों का मंडल, वयस्कता
  • व्यक्त या प्रकट करने अथवा होने की क्रिया या भाव, व्यंजना
  • निदान, लक्षण
  • लिंगद्योतक या स्मारक चिह्न, जैसे, मूँछ दाढ़ी, स्तन आदि
  • स्मारक
  • कपट वेश, छद्म वेश
  • बलि पशु का संस्कार या पूजन
  • पंखा, व्यंजन

व्यंजन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

व्यंजन के गढ़वाली अर्थ

  • भोजन सामग्री, विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ
  • varieties of cooked food.

व्यंजन के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क से ह तक के वर्ण , स्वर रहित वर्ण ; पकवान , शाक आदि ; पंखा, बीजना

व्यंजन के मैथिली अर्थ

  • व्यक्त करब
  • वर्णमालामे स्वरसँ भिन्न अक्षर
  • मुख्य भोज्यवस्तुक सङ्ग मिलाए खएबाक सोअदगर गौण भोज्यवस्तु जेना तरकारी, टालि आदि
  • signifying, expressing.
  • consonant.
  • vegetable dish, relish.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा