य के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

य के अँग्रेज़ी अर्थ

  • the first of the य, र, ल, व series of the Devna:gri: alphabet, traditionally called अंत:स्थ (semi-vowels). Modern Phoneticians, however, regard only य and व as semi-vowels

य के हिंदी अर्थ

  • हिंदी वर्णमाला का 26वाँ अक्षर, इसका उच्चारण स्थान तालु है, यह स्पर्श वर्ण और ऊष्म वर्ण के बीच का वर्ण है, इसलिए इसे अंतःस्थ वर्ण कहते हैं, इसके उच्चारण में कुछ आभ्यंतर प्रयत्न के अतिरिक्त संवार, नाद और घोष नामक बाह्य प्रयत्न भी होते हैं, यह अल्पप्राण है

संज्ञा, पुल्लिंग

  • यश
  • योग
  • यान, सवारी
  • संयम
  • छंदशास्त्र में यगण संक्षिप्त रूप, देखिए : 'यगण'
  • यव, जौ
  • यम
  • त्याग
  • प्रकाश

विशेषण

  • पारस या फारस देश संबंधी, ईरान

य के अंगिका अर्थ

य:

  • ई अंगिका वर्णमाला रौं उन्नीसवी व्यंजन वर्ण छेकय जे उकार केरों विकार और अंतस्थ अर्द्ध वयंजन मानलों जाय छै। अंगिका उच्चारण में ईं ब' रॉ स्थान लैय छै। आरू एंकरों उच्चारण स्थान ओठ छै। मतरकि लिखित प्रयोग वांछनीय छै

य के कन्नौजी अर्थ

  • देवनागरी वर्णमाला का छब्बीसवाँ व्यंजन वर्ण, इसे अंतस्थ वर्ण की संज्ञा दी जाती है

य के कुमाउँनी अर्थ

  • देवनागरी वर्णमाला का छब्बीसवाँ (व्यंजन) वर्ण
  • उच्चारण की दृष्टि से घोष
  • अल्पप्राण तालव्य
  • अर्द्ध व्यंजन

सर्वनाम

  • यह, कर्ता-यैल; कर्म- यकणि; करण-यैल; सम्प्रदान-यकणि; अपा०-यबटि; सं०-यैक; अधि०-यमै

य के गढ़वाली अर्थ

यू, या, यु

  • देवनागरी वर्णमाला का छब्बीसवाँ व्यंजन

सर्वनाम, क्रिया-विशेषण

  • यह, संज्ञा शब्द के पूर्व लगने पर विशेषण

    उदाहरण
    . य/यु नौनु

  • यह लड़का

सर्वनाम, क्रिया-विशेषण, विशेषण

  • यह
  • the twenty sixth consonant of Devanagari alphabet.

Pronoun, Adverb, Adjective

  • this, these; he, the, it.

य के बुंदेली अर्थ

  • हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि का अन्तस्थ वर्ण इसका उच्चारण स्थान तालु है

य के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • योग
  • यश
  • संयम
  • सवारी
  • श्रम
  • प्रकाश
  • वायु
  • यम
  • धृति
  • त्वक्
  • बालक
  • विष्णु
  • यक्ष
  • पथिक
  • मिलावट
  • एक की संख्या

य के मैथिली अर्थ

  • वर्णमाला का छब्बीसवाँ व्यंजन
  • 26th consonant of alphabet.

य के मालवी अर्थ

  • मालवी एवं देवनागरी वर्णमाला में य वर्ग का प्रथमाक्षर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा