yaamun meaning in hindi

यामुन

  • स्रोत - संस्कृत

यामुन के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • यमुना नदी संबंधी

    उदाहरण
    . यामुन जल।

  • यमुना में रहने या होने वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • यमुना के किगारे बसने वाले लोग
  • एक पर्वत का नाम
  • महाभारत के अनुसार एक तीर्थ का नाम
  • सुरमा, अंजन
  • बृहत्संहिता के अनुसार एक जनपद का नाम

    विशेष
    . यह जनपद कृत्तिका, रोहिणी और मृगशीर्ष के अधिकार में माना जाता है।

  • एक वैष्णव आचार्य का नाम, यामुनाचार्य, यामुन मुनि

    विशेष
    . ये दक्षिण भारत के रहने वाले थे और रामानुजाचार्य के पूर्व हुए थे। ये संस्कृत के अच्छे विद्वान थे। इनके रचे हुए आगम प्रामाण्य सिद्धित्रय, भगवद् गीता की टीका भगवद्- गीता संग्रह और आत्ममंदिर स्तोत्र आदि ग्रंथ अब तक मिलते हैं। कुछ लोग इन्हें रामानुजाचार्य का गुरु बतलाते हैं।

यामुन के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा