yavan meaning in hindi
यवन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- वेग, तेज़ी
- तीव्र गति से चलने वाला घोड़ा, तेज़ घोड़ा
-
यूनान देश का निवासी, यूनानी
विशेष
. यूनान देश में 'आयोनिया' नामक प्रांत या द्वीप है, जिसका लगाव पहले पूर्वीय देशों से बहुत अधिक था। उसी के आधार पर भारतवासी उस देश के निवासियों को, और तदुपरांत भारत में यूनानियों के आने पर उन्हें भी 'यवन' कहते थे। पीछे से इस शब्द का अर्थ और भी विस्तृत हो गया और रोमन, पारसी आदि प्रायः सभी विदेशियों, विशेषतः पश्चिम से आने वाले विदेशियों को लोग 'यवन' ही कहने लगे; और इस शब्द का प्रयोग प्रायः 'म्लेच्छ' के अर्थ में होने लगा। परंतु महाभारत काल में यवन और म्लेच्छ ये दोनों भिन्न-भिन्न जातियाँ मानी जाती थी। पुराणों के अनुसार अन्यान्य म्लेच्छ जातियों (पारद, पह्लव आदि) के समान यवनों की उत्पत्ति भी वसिष्ठ और विश्ववमित्र के झगड़े के समय वसिष्ठ की गाय के शरीर से हुई थी। गाय के 'योनि' देश से यवन उत्पन्न हुए थे।उदाहरण
. चंद्रगुप्त ने यवनों पर विजय प्राप्त की थी। -
मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए संप्रदाय का अनुयायी, मुसलमान
उदाहरण
. भूषण यों अवनी यवनी कहँ कोऊ कहै सरजा सो हहारे। तू सबको प्रतिपालनहार बिचारे भतार न मारु हमारे। -
कालयवन नामक म्लेच्छ राजा जो कृष्ण से कई बार लड़ा था
उदाहरण
. कालयवन को मुचुकुंद की नेत्राग्नि ने भस्म कर दिया।
यवन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएयवन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएयवन के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a Greek
- a Mohammedan
- hence यवनी (nf)
यवन के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- यूनानी
- म्लेच्छ, विधर्मी
- काल यवन जिसने श्री कृष्ण पर चढ़ाई की थी और राजा मुचकुंद की दृष्टि से भस्म हुआ था
यवन के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- यूनान देश का निवासी, यूनानी
- मुसलमान
Noun, Masculine
- Greak
- Mohemmadan
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा