yogmaayaa meaning in hindi
योगमाया के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धार्मिक ग्रंथो के अनुसार ईश्वर या ब्रह्म की वह माया जिससे नाम, गुण और रूप से युक्त यह सारी सृष्टि बनी है तथा जिसमें ईश्वर या ब्रह्म का तत्त्व व्याप्त है
- पुराणानुसार यशोदा के गर्भ से उत्पन्न वह कन्या जिसे वसुदेव ले जाकर देवकी के पास रख आये थे और जिसके बदले में श्रीकृष्ण को उठा लाए थे, कंस ने इसी को देवकी की संतान समझकर ज़मीन पर पटककर मार डालना चाहा था, और यही अष्टभुजा देवी का रूप धारण करके कंस को चेतावनी देती हुई ऊपर उठकर आकाश में विलीन हो गई थी
योगमाया के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएयोगमाया के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भगवती
- विष्णु की माया
योगमाया के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- वह कन्या जो यशोदा के गर्भ से उत्पन्न हुई और जिसे कंस ने मार डाला (तुल जोगमाया)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा