युक्ति

युक्ति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

युक्ति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • device
  • means
  • tactics, artifice, manoeuvre
  • skill
  • argument, plea

युक्ति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उपाय, ढंग, तरकीब

    उदाहरण
    . कोई युक्ति बताइए जिससे यह काम आसानी से हो जाए।

  • कौशल, चातुरी

    उदाहरण
    . खेल-कूद में निपुणता के लिए युक्ति आवश्यक है।

  • चाल, रीति, प्रथा
  • न्याय, नीति
  • अनुमान, अंदाज़ा
  • उपपत्ति, हेतु, कारण
  • तर्क, ऊहा, दलील

    उदाहरण
    . धर्मग्रंथों में निराकार आत्मा के अस्तित्व को युक्ति से ही सिद्ध किया गया है।

  • उचित विचार, ठीक तर्क
  • योग, मिलन

    उदाहरण
    . अम्ल और क्षार की युक्ति से लवण बनता है।

  • एक अलंकार का नाम जिसमें अपने मर्म को छिपाने के लिए दूसरे को किसी क्रिया या युक्ति द्वारा वंचित करने का वर्णन होता है,

    उदाहरण
    . लिखत रही पिय चित्र तहँ आवत लखि सखि आन, चतुर तिया तेहि कर लिखे फूलन के धनुवान

  • केशव के अनुसार उक्ति का एक भेद जिसे स्वभावोक्त भी कहते हैं

युक्ति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

युक्ति के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • उपाय, समस्या का समाधान करने की चतुरता

युक्ति के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • चातुर्य ।; योग्यता ।; मेल।; रीति । प्रथा।; उपाय।; ढंग ; न्याय, ८. नोति , ९. मिलन , १०. तर्क , ११. विचार , १२. योग , १३. ऊहापोह , १४. परामर्श , १५. गुण , १६. लोक व्यवहार

युक्ति के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • तर्क, उपपत्ति, सङ्गति, औचित्य
  • जोगाड़, उपाय, साधन

Noun

  • plea, reason, justification.
  • device, contrivance, means.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा