chauka.Dii meaning in hindi
चौकड़ी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
चार आदमियों का गुट या मंडली
उदाहरण
. उधर से चांडाल चौकड़ी जा रही थी। - एक में बँधी या लगी हुई एक ही तरह की चार चीज़ों का वर्ग या समूह, जैसे—घोड़ों, दाँतों या मोतियों की चौकड़ी
- चार युगों का समूह, चतुर्यगी
-
वह गाड़ी जिसमें चार घोड़े जुते हों, चार घोड़ों की गाड़ी
उदाहरण
. पुरातन काल में योद्धा चौकड़ी पर सवार होकर युद्धभूमि में जाया करते थे। -
चारपाई की वह बुनावट जिसमें चार-चार सुतलियाँ इकट्ठी करके बुनी गई हों
उदाहरण
. चौकड़ी में उसका हाथ सधा हुआ है। -
हिरन की वह दौड़ जिसमें वह चारों पैर एक साथ फेंकता हुआ जाता है, चौफालकुदान, फलाँग, कुलाँच, उड़ान, छलाँग, चौकड़ी भरना
उदाहरण
. वह बड़े ध्यान से हिरनों की चौकड़ी देख रहा था। -
वास्तु रचना के अनुसार मंदिर की चौकी या मंडप का वह ऊपरी भाग या शिखर जो प्रायः चार खंभों पर स्थित रहता है
उदाहरण
. चौकड़ी की कलाकारी बहुत सुंदर है। -
बैठने का एक ढंग जिसमें दाहिने पैर का पंजा बाएँ तथा दाएँ पैर का पंजा दाहिने पट्ठे के नीचे दबाकर बैठते हैं, पालथी मारना
उदाहरण
. वह पलथी मार कर बैठा हुआ है। - एक प्रकार का गहना
- छोटा चौकड़ा
चौकड़ी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचौकड़ी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचौकड़ी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएचौकड़ी से संबंधित मुहावरे
चौकड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a quartet
- bound, leap
चौकड़ी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चौकड़ी
चौकड़ी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा
- चार आदमियों की मंडली
- चार चीज़ों का समूह
- चौपायों की दौड़ या छलाँग जिसमें चारों पैर एक साथ फेंके जाएँ
चौकड़ी के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अधिकतर लोगों का इकट्ठा होकर बातें करना
- हिरन की तरह छलाँग मारना
चौकड़ी के गढ़वाली अर्थ
- चार व्यक्तियों की मंडली, चार का गुट या समूह
- दुष्ट जनों का दल, चंडाल चौकड़ी
- जाँघे और घुटने ज़मीन पर टेक कर बैठने की मुद्रा, पालथी
- a group of four person, a group of four, squatting.
चौकड़ी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हिरन की दौड़, छलाँग
- एक तरह की बनावट
चौकड़ी के ब्रज अर्थ
चौकरी, चोका, चोकरी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक में बँधी हुई चार चीज़ों का समूह
उदाहरण
. निमिष मैं बरस में चौकड़ी मन्वंतर में। - चार युगों का समूह
- एक गाड़ी जिसे चार पशु मिलकर खींचते हैं
-
हिरन की छलाँग
उदाहरण
. ज्यौं मृग चोका भुल्यो। -
पालथी मारना
उदाहरण
. बिबिध चौकरी बनाउ। - गले में पहनने का एक आभूषण
चौकड़ी के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चार व्यक्तियों का समूह, चारयारी
- चार घोड़े जुती बग्घी
- हिरण आदि की वह दौड़ जिसमें चारों पैर एक साथ फेंकता है, छलाँग, कुलाँच
चौकड़ी के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- बैठक का स्थान
Noun
- meeting place
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा