चौकड़ी

चौकड़ी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

चौकड़ी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चार आदमियों का गुट या मंडली

    उदाहरण
    . उधर से चांडाल चौकड़ी जा रही थी।

  • एक में बँधी या लगी हुई एक ही तरह की चार चीज़ों का वर्ग या समूह, जैसे—घोड़ों, दाँतों या मोतियों की चौकड़ी
  • चार युगों का समूह, चतुर्यगी
  • वह गाड़ी जिसमें चार घोड़े जुते हों, चार घोड़ों की गाड़ी

    उदाहरण
    . पुरातन काल में योद्धा चौकड़ी पर सवार होकर युद्धभूमि में जाया करते थे।

  • चारपाई की वह बुनावट जिसमें चार-चार सुतलियाँ इकट्ठी करके बुनी गई हों

    उदाहरण
    . चौकड़ी में उसका हाथ सधा हुआ है।

  • हिरन की वह दौड़ जिसमें वह चारों पैर एक साथ फेंकता हुआ जाता है, चौफालकुदान, फलाँग, कुलाँच, उड़ान, छलाँग, चौकड़ी भरना

    उदाहरण
    . वह बड़े ध्यान से हिरनों की चौकड़ी देख रहा था।

  • वास्तु रचना के अनुसार मंदिर की चौकी या मंडप का वह ऊपरी भाग या शिखर जो प्रायः चार खंभों पर स्थित रहता है

    उदाहरण
    . चौकड़ी की कलाकारी बहुत सुंदर है।

  • बैठने का एक ढंग जिसमें दाहिने पैर का पंजा बाएँ तथा दाएँ पैर का पंजा दाहिने पट्ठे के नीचे दबाकर बैठते हैं, पालथी मारना

    उदाहरण
    . वह पलथी मार कर बैठा हुआ है।

  • एक प्रकार का गहना
  • छोटा चौकड़ा

चौकड़ी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चौकड़ी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चौकड़ी से संबंधित मुहावरे

  • चौकड़ी भूल जाना

    एक भी चाल न सूझना, बुद्धि का काम न करना, किंकर्तव्यविमूढ़ होना, सिटपिटा जाना, घबरा जाना, भौचक्का रह जाना

चौकड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a quartet
  • bound, leap

चौकड़ी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चौकड़ी

चौकड़ी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा

  • चार आदमियों की मंडली
  • चार चीज़ों का समूह
  • चौपायों की दौड़ या छलाँग जिसमें चारों पैर एक साथ फेंके जाएँ

चौकड़ी के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अधिकतर लोगों का इकट्ठा होकर बातें करना
  • हिरन की तरह छलाँग मारना

चौकड़ी के गढ़वाली अर्थ

  • चार व्यक्तियों की मंडली, चार का गुट या समूह
  • दुष्ट जनों का दल, चंडाल चौकड़ी
  • जाँघे और घुटने ज़मीन पर टेक कर बैठने की मुद्रा, पालथी
  • a group of four person, a group of four, squatting.

चौकड़ी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हिरन की दौड़, छलाँग
  • एक तरह की बनावट

चौकड़ी के ब्रज अर्थ

चौकरी, चोका, चोकरी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक में बँधी हुई चार चीज़ों का समूह

    उदाहरण
    . निमिष मैं बरस में चौकड़ी मन्वंतर में।

  • चार युगों का समूह
  • एक गाड़ी जिसे चार पशु मिलकर खींचते हैं
  • हिरन की छलाँग

    उदाहरण
    . ज्यौं मृग चोका भुल्यो।

  • पालथी मारना

    उदाहरण
    . बिबिध चौकरी बनाउ।

  • गले में पहनने का एक आभूषण

चौकड़ी के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चार व्यक्तियों का समूह, चारयारी
  • चार घोड़े जुती बग्घी
  • हिरण आदि की वह दौड़ जिसमें चारों पैर एक साथ फेंकता है, छलाँग, कुलाँच

चौकड़ी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • बैठक का स्थान

Noun

  • meeting place

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा