अखाड़ा

अखाड़ा के अर्थ :

  • अथवा - अखाड़, अखारा

अखाड़ा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • तमाशा दिखाने वाले तथा नाच-गान करने वालों का जमावड़ा
  • कुश्ती लड़ने और कसरत करने का स्थान, व्यायामशाला
  • वह स्थान जो मल्लयद्ध के लिये बना हो , कुश्ती लड़ने या वसरत करने के लिये बनाई हुई चौखूँटी जगह जहाँ की मिट्टी खोदकर मुलायम कर दी जाती है , मल्लशाला

    उदाहरण
    . तहाँ देखि आसरा अखारा । नृपति कछू नहिं बचन उचारा । . चौदह पंद्रह साल के लड़के अखाड़ा गोड़ चुके थे छप्पर की थूनियाँ पकड़े हुए बैठक कर रहे थे । . छुद्र घंटि मोहहि नर राजा । इंद्र अखाड़ आइ जनु साजा।

  • वह स्थान जहाँ लोग इकट्ठे होकर अपना कोई कौशल दिखलाते हों
  • किसी धार्मिक मत या संप्रदाय विशेष के साधुओं की मंडली, साधुओं के रहने की जगह, मठ
  • साधुओं की सांप्रदायिका मंड़ली , जमायत; जैसे—निरंजनी अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, पंचायती, अखाड़ा
  • आँगन, परिसर
  • साधुओं के रहने का स्थान , संतो का अड्डा
  • साधु-संतों के रहने का स्थान
  • सभा, दरबार
  • तमाशा दिखानेवालों और गाने- बजाने वालों की मंड़ली , जमायत , जमावड़ा , दल; जैसे— 'आज पटेबाजों के दो अखाड़े निकले' (शब्द॰)
  • वह स्थान जहाँ पहलवान कुश्ती लड़ते हैं
  • करतब दिखाने वालों या गाने-बजाने वालों की जमात
  • सभा दरबार , मजलिस
  • वैचारिक वाद विवाद का केंद्र, जैसे- प्रगतिशील कवियों का अखाड़ा
  • रंगभूमि , रंगशाला , परियों का अखाड़ा , नृत्यशाला

    उदाहरण
    . लड़ते है परियों से कुश्ती पहल- वाने इश्क है, हमको नसिख राजा इंदर का अखाड़ा चाहिए ।

  • हुनर का कौशल दिखाने का स्थान, रंगशाला
  • आँगन , मैदान
  • तमाशा दिखाने वाले तथा नाच-गान करने वालों का जमावड़ा

    उदाहरण
    . अखाड़ा अपने करतब दिखाने में मशग़ूल था ।

  • अखाड़े काम ठीक ढ़ंग से होना
  • वह स्थान जहाँ पहलवान कुश्ती लड़ते हैं

    उदाहरण
    . दो पहलवान अखाड़े में जूझ रहे हैं ।

  • अखाड़े में शामिल होनेवाले और दर्शकों की चहल पहल होना
  • वह स्थान जहाँ लोग इकट्ठे होकर अपना कोई कौशल दिखलाते हों

    उदाहरण
    . नागपंचमी के दिन सारे ग्रामवासी अखाड़े में एकत्र होकर नाना प्रकार के करतब दिखा रहे थे ।

  • किसी जगह बहुत से आदमियों का इकट्टा होना
  • साधुओं की मंडली

    उदाहरण
    . अखाड़ा कल कुंभ मेले के लिए प्रस्थान करेगा ।

  • साधु-संतों के रहने का स्थान

अखाड़ा से संबंधित मुहावरे

अखाड़ा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an arena, wrestling arena
  • place for exercise
  • a congregation of sadhus or their abode

अखाड़ा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मल्लयुद्ध करने का स्थान, साधुओं की मण्डली

अखाड़ा के कन्नौजी अर्थ

अखाड़ो, अखारा

विशेषण

  • कुश्ती लड़ने का स्थान. 2. साम्प्रदायिक साधुओं की मण्डली. 3. साधुओं के रहने का स्थान या मठ. 4. अड्डा. 5. जमघट. 6. सभा या दरबार

अखाड़ा के गढ़वाली अर्थ

अखाड़, अखाड़ो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अखाड़ा, व्यायामशाला, कुश्ती का अड्डा, साधु-सन्तों की जमात

Noun, Masculine

  • gymnasium, a place for wrestling, community or group of saints and holy men.

अखाड़ा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • दे० 'अखारा'

अखाड़ा के मगही अर्थ

अखाड़

अरबी ; संज्ञा

  • कुश्ती लड़ने या कसरत करने का स्थान; साधुओं के संप्रदाय या वासस्थान; साधुओं के संप्रदाय का केन्द्र; वह स्थान जहाँ झंडा, ताजिया आदि उठाकर ले जाए जाते हैं; झगड़ा-फसाद की जगह

संज्ञा

  • सींग से मिट्टी खोदने की क्रिया (जानवरों द्वारा); पिछले पैरों की चोट से मिट्टी खोदकर पीछे की ओर फेंकने की क्रिया; चुनौती

अखाड़ा के मैथिली अर्थ

  • दे. अखाढ़ा

अखाड़ा के हरियाणवी अर्थ

अखाड़ा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अक्षवाट, कुश्ती लड़ने या स्वाँग करने का स्थान
  • साधु महन्तों का निवास स्थान

अन्य भारतीय भाषाओं में अखाड़ा के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खाड़ा - ਖਾੜਾ

अखाड़ा - ਅਖਾੜਾ

मठ - ਮਠ

डेरा - ਡੇਰਾ

गुजराती अर्थ :

अखाडो - અખાડો

व्यायाम-शाळा - વ્યાયામ-શાળા

मठ - મઠ

उर्दू अर्थ :

अखाड़ा - اکھاڑہ

कोंकणी अर्थ :

आखाडो

व्यायामशाळा

मठ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा