छाँह

छाँह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - छाँवँ, छाँ

छाँह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाया; ऊपर से छाई या ढकी हुई जगह
  • वह स्थान जहाँ आड़ या रोक के कारण धूप या चाँदनी न पड़ती हो , छाया जैसे, पेड़ की छाह

    उदाहरण
    . हरषित भये नँदलाल बैठि तरु छाँह में ।

  • शरण स्थान; आश्रय स्थान
  • ऐसा स्थान जिसके ऊपर मेंह आदि रोकने के लिये कोई वस्तु हो , ऊपर से आवृत या छाया हुआ स्थान , जैसे—पानी बरस रहा है, छाँह में चलो , ३ बचाव या निर्वाह का स्थान , शरण , संरक्षा , जैसे—अब तो तुम्हारी छाँह में आ गए हैं; जो चाहो सो करो
  • सुरक्षा देने या बचाव करने वाली जगह
  • पदार्थें का छायारूप आकार जो उनके पिंडों पर प्रकाश रुकने के कारण धूम, चाँदनी या प्रकाश में दिखाई पड़ता है , परछाई

    उदाहरण
    . आँगन में आई पछताई ठाढ़ी देहली में, छाँह देखे अपती औ राह देखे पिय की ।

  • वह स्थान जहाँ आड़ या रोक के कारण धूप या चाँदनी सीधी न पड़ती हो
  • पदार्थों का आकार जो पानी, शीशे आदि में दिखाई पड़ता है , प्रतिबिंब

    उदाहरण
    . केहि मग प्रविसति जाति हँक ज्यों दरपन महँ छाँह । तुलसी त्यों जगजीव गति करी जीव के नाँह ।

  • परछाईं; प्रतिबिंब
  • भूत प्रेत आदि का प्रभाव , आसेब , बाधा

    उदाहरण
    . भाल की, कि काल की, कि रोष की, त्रिदोष की है, वेदना विषम पाप ताप छल छाँह की ।

  • वह स्थान जहाँ धूप, प्रकाश आने में रूकावट हो

छाँह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छाँह के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

छाँह से संबंधित मुहावरे

छाँह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • shade
  • shadow

छाँह के बुंदेली अर्थ

छाँओ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाया, परछाई

छाँह के ब्रज अर्थ

छाँ

छाँह के मगही अर्थ

छांह

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा