chhaa.nTanaa meaning in hindi
छाँटना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
किसी पदार्थ से उसके किसी अंश को काटकर अलग करना, आगे की ओर निकले या बढ़े हुए अनावश्यक अंश को काटकर अलग करना, जैसे—पेड़ की शाखाएँ या सिर के बाल छाँटना
उदाहरण
. जे छाँटत, अरिमुंड समर मह पैठि सिंह सम। - किसी वस्तु को किसी विशेष आकार में लाने के लिए काटना या कतरना, जैसे—कपड़ा छाँटना
- अनाज में से कण या भूसी कूट-फटककर अलग करना, अनाज को साफ़ करने के लिए कूटना-फटकना, जैसे—चावल छाँटना, तिल छाँटना
-
बहुत सी वस्तुओं में से कुछ को प्रयोजनीय या निकम्मी समझकर अलग करना, लेने के लिए चुनना या निकालने के लिए पृथक् करना
उदाहरण
. वह टोकरी में से अच्छे आम छाँट रहा है। -
गंदी या बुरी वस्तु निकालना, दूर करना, हटाना
उदाहरण
. यह साबुन खू़ब मैल छाँटता है। . यह दवा खू़ब कफ़ छाँटती है। - गंदी अथवा निकम्मी वस्तुओं को निकालकर शुद्ध करना या साफ़ करना, जैसे—कुआँ छाँटना
- लेख आदि के आवश्यक अंश लेना तथा फालतू छोड़ना, किसी वस्तु का कुछ अंश निकालकर उसे छोटा या संक्षिप्त करना
-
गढ़-गढ़कर बातें करना, हिंदी की चिंदी निकालना, अनावश्यक रूप से अपनी योग्यता दिखाना, अपना ज्ञान बघारना, पांडित्य का प्रदर्शन करना, जैसे—क़ानून छाँटना, बातें छाँटना
उदाहरण
. वह बहुत छाँटता है। -
अलग रखना, दूर रखना, सम्मिलित न करना
उदाहरण
. तुम समय पर हमें इसी तरह छाँट दिया करते हो। -
चयन न करना
उदाहरण
. साक्षात्कारकर्ताओं ने मुकेश को छाँट दिया । -
निकाल देना
उदाहरण
. ठेकेदार ने दस मज़दूरों को छाँट दिया । - अलंकृत करना, सजाना
- छाँटने की क्रिया, छाँटने का काम
छाँटना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएछाँटना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअन्य भारतीय भाषाओं में छाँटना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
छांटणा - ਛਾਂਟਣਾ
गुजराती अर्थ :
कापीने जुदुं करवुं - કાપીને જુદું કરવું
अलग करवुं - અલગ કરવું
वीणवुं - વીણવું
जुदुं पाडवुं - જુદું પાડવું
उर्दू अर्थ :
छाँटना - چھانٹنا
चुनना - چننا
कोंकणी अर्थ :
विंचप
वेगळावप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा