bhartaa meaning in hindi
भरता के हिंदी अर्थ
हिंदी, देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार का सालन जो बैगन, आलू या अरुई आदि को भूनकर, उनमें नमक मिर्च आदि मिलाकर और कभी कभी उसे घी या तेल आदि में छोंककर तैयार किया जाता है, चोखा
-
दबने आदि से बिल्कुल विकृत हो जाने की अवस्था
उदाहरण
. पतले मुक्केबाज़ ने मुक़ाबले में मोटे मुक्केबाज़ को मार-मारकर भरता बना दिया । -
बैंगन, आलू आदि को भूनकर तथा मसलकर बनाई हुई खाने की वस्तु
उदाहरण
. लिट्टी के साथ भर्ता अच्छा लगता है । - बैगन को भूनकर बनाया जाने वाला नमकीन सालन; चोखा
- {ला-अ.} वह जो दबकर या पिचककर विकृत हो गया हो; भुरता
- कुछ विशिष्ट तरकारियों को आग पर भूनकर तदुपरांत उनके गूदे को छौंक कर बनाया जानेवाला सालन, चोखा, जैसे-बैंगन का भरता, आलू का भरता
- लाक्षणिक अर्थ में, किसी चीज का मसला हुआ रूप, + पुं० भर्ता
भरता के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएभरता के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएभरता से संबंधित मुहावरे
भरता के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- देखिए : 'भर्त्ता'
भरता के अंगिका अर्थ
भुरता
संज्ञा, पुल्लिंग
- चोखा, आलू या बैंगन को आग में या उबाल कर चूर कर बनाया जाता है
भरता के अवधी अर्थ
संज्ञा
- किसी फल या कंद आदि को आग में भूनकर उसमें तेल आदि डालकर बनाया हुआ साग
भरता के कन्नौजी अर्थ
भुरता
संज्ञा, पुल्लिंग
- आलू-बैंगन आदि को भूनकर और मसलकर बनाया हुआ सालन, चोखा
भरता के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- आलू-बैंगन आदि को भून और मसल कर बनाया गया सालन, बोखी तरकारी जो उपवास के दिन खायी जाती है
भरता के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भुरता, दुर्घटना में शरीर का कुचल जाना
भरता के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बैंगन आलू को पीसकर बनायी जाने वाली तरकारी
भरता के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
-
पति ; अधिपति ; विष्णु ; भरण पोषण करने वाला
उदाहरण
. मुव जो भरता दिन को नरु भूषन दानि बड़ो सरजा सिव है । - भुने हुए बैगन का शाक विशेष
भरता के मगही अर्थ
देशज ; संज्ञा
- आलू, बैगन, कंदा आदि को पकाने अथवा उबालने के बाद बनाया गया खाद्य पदार्थ, चोखा (भर्त्ता) स्वामी, पति
भरता के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- चोखा, साना
Noun
- crushed vegetable.
भरता के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पति
विशेषण
- भरण-पोषण करने वाला
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा