छापा

छापा के अर्थ :

छापा के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऐसा साँचा जिसपर गीला रंग या स्याही आदि पोतकर किसी वस्तु अर उसकी अथवा उसपर खुदे या उभरे हुए चिह्नों की आकृति उतारते हैं , ठप्पा , जैसे, छीपियों का छापा, तिलक लगाने का छापा
  • मुहर मुद्रा
  • शत्रु या शिकार पर आचानक किया जाने वाला हमला
  • ठप्पे या मुहर से दबाकर डाला हुआ चिह्न या अक्षर
  • मंगल अवसरों पर हथेली और पाँचों उँगलियों का वह चित्र जो हल्दी आदि की सहायता से दीवारों आदि पर लगाया जाता है
  • व्यापार के राल पर डाला हुआ चिह्न , मारका
  • पुस्तकें, समाचार-पत्र आदि छापने की कला या यंत्र
  • शंख, चक्र आदि का चिह्न जिसे वैष्णव अपने बाहु आदि अंगों पर गरम धातु से अंकित कराते हैं

    उदाहरण
    . जप माला छापा तिलक सरे न एकौ काम ।

  • किसी की तलाशी लेने के लिए, पकड़ने के लिए अचानक या अप्रत्याशित रूप से कहीं पहुँचकर सब चीज़ें देखना-भालना
  • पंजे का वह चिह्न जो विवाह आदि शुभ अवसरों पर हलदी आदि से छापकर (दीवार, कपड़े आदि पर) डाला जाता है
  • अवैध वस्तुओं या किसी व्यक्ति आदि को पकड़ने के लिए पुलिस या सरकारी विभागों द्वारा की जानेवाली अचानक जाँच-पड़ताल या ली जानेवाली तलाशी

    उदाहरण
    . आज इस कार्यालय में पुलिस की रेड पड़ी है । . आज पुलिस ने सेठ करोड़ीमल के घर पर छापा मारा।

  • वह कल जिससे पुस्तकें आदिं छापी जाती हैं , छापे की कल , मुद्रा यंत्र , प्रेस , वि॰ दे॰ 'प्रेस'
  • काग़ज़,कपड़े आदि पर ढले, खुदे या लिखे हुए अक्षरों, चित्रों आदि के चिन्ह
  • एक प्रकार का ठप्पा जिससे खलिहानों मे राशि पर राख रखकर चिह्न डाला जाता है , यह ठप्पा गोल या चौकोर होता है जिसमें डेढ़ दो हाथ का डडा लगा रहता है ९
  • किसी वस्तु की ठीक ठीक नकल , प्रतिकृति
  • रात में सोते हुए या बेखबर लोगों पर सहसा आक्रमण , रात्रि में असावधान शत्रु पर धावा या बार , क्रि॰ प्र॰—मारना
  • अक्षर, चिह्न, नाम आदि की छाप लेने या उन्हें दबाकर अंकित करने का ठप्पा
  • धातु अथवा लकड़ी का वह टुकड़ा जिस पर फूल-पत्ती आदि खुदी रहती है और जिस पर रंग या स्याही लगाकर उसकी छाप किसी तल पर लगाई जाती है ठप्पा

छापा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छापा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ठप्पा, मुद्रा, मुद्रायन्त्र, प्रतिकृति, बड़े बड़े फूलवाले कपड़ा, आक्रमण, असावधान, शत्रु पर

छापा के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चित्र,चौकोर, रेखा, छपाई किया हुआ, चित्रकारी

छापा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • असावधान अपराधियों या शत्रुओं पर अचानक आक्रमण

छापा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छपाई, मुद्रण का प्रकार, आकस्मिक घिराव

छापा के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • अचानक किया जाने वाला हमला; आपराधिक कार्यों के संबंध में किसी अपराधी अथवा वस्तु को गिरफ्त में लेने की कार्रवाई; छापी हुई साड़ी; शंख, चक्र आदि का शरीर पर अंकित निशान; छाप, छपाई का काम, मुद्रण; मुहर, साँचा, ठप्पा आदि से बनाया चिन्ह

छापा के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • मुद्रित (पोथी)
  • हस्तलेख, पाण्डुलिपि

Adjective

  • printed (book); opp

अन्य भारतीय भाषाओं में छापा के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

छापा - ਛਾਪਾ

गुजराती अर्थ :

छापा - છાપા

छापो मारवो - છાપો મારવો

उर्दू अर्थ :

छापा - چھاپہ

कोंकणी अर्थ :

छप्पो

ठसो

छापो मारप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा