aag meaning in english
- देखिए - आगे
आग के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- fire
आग के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तेज़ और प्रकाश का पुंज जो उष्णता की पराकाष्ठा पर पहुँची हुई वस्तुओं में देखा जाता है, अग्नि, बैसंदर
-
जलन, ताप, गर्मी
उदाहरण
. वह डाह की आग से झुलसा जाता है। -
कामाग्नि, काम का वेग
उदाहरण
. तुम्हें ऐसी ही आग उनसे जाकर मिलो न। -
वात्सल्य प्रेम
उदाहरण
. जो अपने बच्चे की आग होती है वह दूसरे के बच्चे की नहीं। -
डाह, ईर्ष्या
उदाहरण
. जिस दिन से हमें इनाम मिला है, उसी दिन से उसे बड़ी आग है। -
जलती हुई लकड़ी, कोयला या इसी प्रकार की और कोई वस्तु या उस वस्तु के जलने पर अंगारे या लपट के रूप में दिखाई देने वाला प्रकाशयुक्त ताप
उदाहरण
. आग में उसकी झोपड़ी जलकर राख हो गई । - दूसरे का लाभ या हित देखकर होने वाला मानसिक कष्ट
- जलने से होनेवाली पीड़ा या कष्ट
- जो ताप और प्रकाश देता है, अग्नि; (फ़ायर)
- {ला-अ.} जलन, डाह, संताप
- {ला-अ.} कामाग्नि; अंतर्दाह
विशेषण
-
जलता हुआ, बहुत गर्म
उदाहरण
. चिलम तो आग हो रही है। -
जो गुण में उष्ण हो, जो गर्मी फूँके
उदाहरण
. अरहर की दाल तो आजकल के लिये आग है।
हिंदी ; क्रिया-विशेषण
-
देखिए : 'आगे'
उदाहरण
. चित डोलै नहिं खूँटी टरई पल पल पेखि आग अनुसरई ।
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
ऊख का अगौरा या अगला हिस्सा
उदाहरण
. जोरी भली बनी है उनकी, राजहंस अरु काग । सूरदास प्रभु ऊख छाँड़िकै, चतुर चचोरत आग । - हल के हरसे की नोक के पास के खड्डे जिनमें रस्सी अटका कर जुआठे से बाँधते हैं
आग के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआग के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआग के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएआग से संबंधित मुहावरे
आग के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अग्नि, ताप, गरमी, धूप
आग के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- गन्ना, ईख का अगौरा
- देखिए : आगि
आग के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अग्नि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- ममता, हृदय का सम्बन्ध
आग के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अग्नि, ज्वाला
- हृदय में बदले की भावना, क्रोध, ईर्ष्या
Noun, Feminine
- flame, fire, anger; jealousy, ill-will
आग के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- आग
आग के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अग्नि, जलन, ईर्ष्या
आग के ब्रज अर्थ
आगि, आगिनी
स्त्रीलिंग
-
अग्नि, आँच
उदाहरण
. गाज सो गुलाब लग्यो अरगजा आग सो। - गर्मी, ताप
आग के मगही अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- दावानल, बड़वानल और जठरानल तीन प्रकार की आग
- दाह, जलन
- मुखाग्नि, मुर्दे की चिता को प्रज्वलित करने संबंधी काम
- अग्रभाग, शरीर के सामने का अंश
- (अग्र) भविष्य की बात, आगा
आग के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- अग्नि, ज्वाला, जलन, क्रोध
अन्य भारतीय भाषाओं में आग के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
अग्ग - ਅੱਗ
साड़ा - ਸਾੜਾ
गुजराती अर्थ :
आग - આગ
देवता - દેવતા
अग्नि - અગ્નિ
बळतरा - બળતરા
संताप - સંતાપ
उर्दू अर्थ :
आग - آگ
हसद - حسد
कोंकणी अर्थ :
उजो
जाळ
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा