घान

घान के अर्थ :

घान के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु की उतनी मात्रा जितनी एक बार में कड़ाही, कोल्हू, चक्की आदि में तलने, पेरने, पीसने आदि के लिए डाली जाय , जैसे,—पहले घान का तेल अच्छा नहीं होता

    उदाहरण
    . पीसने के लिए दो घानी गेहूँ और बचा है ।

  • उतनी वस्तु जितनी एक बार चक्की में डालकर पीसी जाय
  • उतनी वस्तु जितनी एक बार में पकाई या भूनी जाय , जैसे,—दो घान पूरियाँ निकालकर अलग रख दो

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रहार, चोट, आघात

    उदाहरण
    . मंद मंद उर पै अनंद ही के आँसुन की, बरसैं सुबूं दैं मुकतान ही के दाने सी । कहै पद्माकर प्रपंची पचबानन न, कानन की भान पै परी त्यों घोर घाने सी ।

  • हथौड़ा

घान के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

घान से संबंधित मुहावरे

  • घान उतरना

    कोल्हू में एक बार डाली हुई वस्तु से तेल या रस आदि निकलना

  • घान उतारना

    कोल्हू में से तेल, रस आदि या कड़ाही में से पकवान निकालना

  • घान डालना

    कोल्हू में पेरने या कढ़ाई में एक बार में तलने के लिए कोई वस्तु डालना, किसी तयशुदा मात्रा का एक बार में कड़ाही, चक्की, ओखली या भाड़ में डालना

  • घान पड़ जाना

    किसी काम में हाथ लग जाना, किसी कार्य का आरंभ हो जाना

घान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a lot
  • quantity of oilseed, wheat, etc. ground or pressed in one lot
  • things cooked or fried in one lot

घान के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बारी बारी, जितनी वस्तु एक बार कोल्हू /चक्की में डाली जाती है अथवा पकाई जाती है

घान के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (नाज,तिल आदि का) वह भाग जो एक बार में भूना या पेला जा सके

    उदाहरण
    . यक घान, दुइ घान

घान के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनाज, तिल आदि का वह भाग जो एक बार में भूना या पेरा जा सके

घान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पशुओं के गले में बाँधने वाले धुंघरू, घंटा

घान के गढ़वाली अर्थ

घान के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उतनी मात्रा जो कढ़ाई में एक बार में तली या भूनी या पकायी जा सके या पीसी जा सके

घान के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • उतनी वस्तु जितनी एक बार में पकाई या भूनी जाय

घान के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे. घाण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा