अड़ना

अड़ना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

अड़ना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • किसी वस्तु आदि का दरवाज़े आदि में अटक जाना, रुकना, अटकना, ठहरना, बाधित होना

    उदाहरण
    . इहिं उर माखन चोर गड़े। अब कैसे निकसत सुनि ऊधौ तिरछे ह्वै जु अड़े।

  • बीच में पड़कर फँसना या रुकना
  • हठ करना, टेक बाँधना, ठानना, ज़िद करना, टस से मस न होना

    उदाहरण
    . बिरहा सेती मति अड़ैं, रे मन मोर सुजान।

  • किसी स्थान या बात पर अवरोध बन कर खड़े हो जाना
  • ज़िद पकड़ना या टेक ठानना

    उदाहरण
    . वह शादी के मंडप में ही दहेज के लिए अड़ गया।

  • मुकाबला करना, झेलना
  • उद्यत या तैयार होना

    उदाहरण
    . वह लड़ाई के लिए अड़ गया है।

  • चलते-चलते रुकना या आगे न बढ़ना

    उदाहरण
    . घोड़ा अड़ गया।

अड़ना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अड़ना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to stick (to a position)
  • to insist
  • to halt
  • to be restive (as a horse)

अड़ना के बुंदेली अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • रूकना, ठहरना, हठ करना, आगे न बढ़ना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बीच में कोई चीज़ इस प्रकार फँसाना या लगाना कि किसी की गति या मार्ग रुक जाय, फँसाने या रोकने के लिए बीच में कुछ लगाना, बाधा या विघ्न उपस्थित करना, गिरती हुई चीज़ रोकने के लिए उसके नीचे टेक लगाना, उलाहना

अड़ना के हरियाणवी अर्थ

अड़णा

क्रिया-विशेषण

  • किसी बात के लिए आग्रह करना
  • रुकावट उत्पन्न करना
  • भिड़ना
  • पहेली बूझना

अन्य भारतीय भाषाओं में अड़ना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

अड़ना - ਅੜਨਾ

जिद करना - ਜਿਦ ਕਰਨਾ

गुजराती अर्थ :

अडवुं - અડવું

अडकवुं - અડકવું

स्पर्श करवो - સ્પર્શ કરવો

हठ करवी - હઠ કરવી

उर्दू अर्थ :

अड़ना - اڑنا

ज़िद करना - ضد کرنا

कोंकणी अर्थ :

मदींत अड़कून बसप

घुसपप

हट्ट करप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा