snaan meaning in hindi
- स्रोत - संस्कृत
- अथवा - अस्नान, असनान
- देखिए - नहाना
स्नान के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
शरीर को स्वच्छ करने या उसकी शिथि- लता दूर करने के लिये उसे जल से धोना, अथवा जल की बहती हुई धारा में प्रवेश करना, अवगाहन, नहाना, देखिए : 'नहाना'
उदाहरण
. नृपति सुरसरी कै तट आइ, कियौ असमान मृत्तिका लाइ। - नहान, शौच
- शरीर के अंगों को धूप या वायु के सामने इस प्रकार करना जिसमें उनके ऊपर उसका पूरा पूरा प्रभाव पड़े, जैसे,—आतपस्नान, वायुस्नान
- पानी से धोकर साफ करना, जल से धोकर शुद्ध करना
-
जल से भिगोने या शरीर को धूप में सेंकने की क्रिया
उदाहरण
. स्नान से कुछ रोगाणु दूर हो जाते हैं। - किसी व्रत या नियम से नदी आदि के जल में नहाने की क्रिया
- धूप, वायु आदि का सेवन, धूप में लेटे रहकर शरीर आदि को तपाना, जैसे- धूप स्नान
- देवमूर्ति या विग्रह को नहलाना
- स्नानीय जल आदि वस्तुएँ, नहाने के काम में प्रयुक्त जल आदि पदार्थ
-
स्वच्छ या शीतल करने के लिए सारा शरीर जल से धोने का कार्य
उदाहरण
. संत लोग स्नान के बाद पूजा पाठ करते हैं।
स्नान के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएस्नान के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएस्नान के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएस्नान के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- bath, ablution
स्नान के अंगिका अर्थ
असनान
विशेषण
- नहाया हुआ रूप में बनाई जाती है
संज्ञा, पुल्लिंग
- नहाना, स्नान
स्नान के कन्नौजी अर्थ
असनान
संज्ञा, पुल्लिंग
- जल से शरीर को धोना
- मूर्ति को नहलाना
स्नान के बज्जिका अर्थ
अस्नान
संज्ञा
- स्नान
स्नान के बुंदेली अर्थ
अस्नान
क्रिया
- स्नान
स्नान के ब्रज अर्थ
असनान, अस्नान, सनान
संज्ञा, पुल्लिंग
-
शरीर को स्वच्छ करने अथवा पवित्र करने हेतु शरीर को जल से धोने की क्रिया, स्नान, नहाना, अवगाहन
उदाहरण
. तीरथ कोटि सनान करें फल जैसौ दरसन। . स्नान करि अंजलि-जल नृप लियो। . करि असनान, अभूषन अंग भरि, आवति पार्छ।
स्नान के मगही अर्थ
असनान, अस्नान
संज्ञा
- नहाने की क्रिया, स्नान
- विशेष अवसरों पर विविधत् नहाने की क्रिया
- षोडशोपचार पूजा का सातवाँ अंग
- शरीर को वायु या धूप में इस प्रकार रखना कि समूचा शरीर उसके सामने पड़े
- किसी चीज के ऊपर जल की धारा छोड़ना, सींचना
- देव-मूर्तियों
- पानी से शरीर को धोने की क्रिया
स्नान के मैथिली अर्थ
सनान, असनान
संज्ञा
- नहाना
Noun
- bath.
स्नान के मालवी अर्थ
असनान
संज्ञा, पुल्लिंग
- स्नान करना
स्नान के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. न्हाण
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा