asthaan meaning in hindi
स्थान के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- स्थित होने या ठहरने की क्रिया या भाव, ठहराव, टिकाव, स्थिति
 - 
                                                                        भूमि- भाग, भूमि, ज़मीन, मैदान
                                                                                
उदाहरण
. सभा के सामनेवाला स्थान बड़ा रम्य है। - 
                                                                        वह अवकाश जिसमें कोई चीज़ रह सके, जगह, ठाम, स्थल
                                                                                
उदाहरण
. सब सभासद अपने अपने स्थान पर बैठ गए। - 
                                                                        डेरा, घर, आवास
                                                                                
उदाहरण
. मैं आपके स्थान पर गया था, आप मिले नहीं। - 
                                                                        काम करने की जगह, पद, ओहदा
                                                                                
उदाहरण
. उनके दफ़्तर में कोई स्थान ख़ाली है। - 
                                                                        पद, दर्जा
                                                                                
उदाहरण
. काशीस्थ पंडितों में उनका स्थान बहुत ऊँचा है। - व्याकरण के अनुसार मुँह के अंदर का वह अंग या स्थल जहाँ से किसी वर्ण या शब्द का उच्चारण हो, जैसे— कंठ, तालु, मुर्धा, दंत, ओष्ठ
 - राज्य, देश, गाँव, नगर, कस्बा
 - मंदिर, देवालय
 - किसी राज्य का मुख्य आधार या बल जो चार माने गए हैं, यथा,—सेना, कोश, नगर और देश, (मनुस्मृति)
 - गढ़, दूर्ग
 - सेना का अपने बचाव के लिये डटे रहना, (मनुस्मृति)
 - आखेट में शरीर की एक प्रकार की मुद्रा
 - (माल का) ज़ख़ीरा, गोदाम
 - अवसर, मौक़ा
 - अवस्था, स्थिति, दशा
 - 
                                                                         किसी जगह का वह विशेष भाग जो किसी के द्वारा भरा हुआ या उपयोग में हो
                                                                                
उदाहरण
. आप अपने स्थान से उठिए। - 
                                                                        किसी के पद पर या उसका काम करने की क्रिया या भाव या बदलने की क्रिया या भाव
                                                                                
उदाहरण
. मधु के स्थान पर सुषमा को रखा गया है। - कारण, उद्देश्य
 - ग्रंथ-संधि, परिच्छेद
 - 
                                                                        किसी सतह का भाग
                                                                                
उदाहरण
. पक्षियों के रात्रि विश्राम के लिए यह पीपल का वृक्ष उपयुक्त स्थान है। . उसके शरीर में कई स्थानों पर तिल हैं। - 
                                                                        निश्चित और परिमित स्थितिवाला वह भू-भाग जिसमें कोई बस्ती, प्राकृतिक रचना या कोई विशेष बात हो
                                                                                
उदाहरण
. काशी हिन्दुओं का धार्मिक स्थान है। - एक अमूर्त मानसिक स्थान
 - एक विशेष स्थिति
 - निश्चित या निर्दिष्ट स्थान
 - योग्यता के अनुसार कर्मचारी या कार्यकर्ता का नियत स्थान
 - नीतिविदों के त्रिवर्ग के अंतर्गत एक वर्ग,
 - किसी अभिनेता का अभिनय या अभिनयगत चरित्र
 - वेदी
 - रामायण में वर्णित एक गंधर्व राजा का नाम
 - आसन (युद्धयात्रा न कर चुपचाप बैठे रहना) का एक भेद, किसी एक उद्देश्य से उदासीन होकर बैठ जाना
 - मृत्यु के बाद कर्मानुसार प्राप्त होनेवाला लोक
 - संबंध, हैसियत
 - पदार्थ, वस्तु
 - उचित या उपयुक्त स्थान
 - उचित या योग्य पदार्थ
 - नगरस्थित प्रांगण ,
 - पड़ाव, विश्रामस्थान
 - स्थित होने या ठहरने की क्रिया
 - आकार, आकृति, रूप
 - जीवन की मान्य चार (ब्रह्मचर्य, गार्हस्थ्य, वानप्रस्थ और संन्यस्त) अवस्थाओं या स्थितियों में कोई एक, आश्रम
 - संगीत में गीत, सुर या स्वरों के स्पंदन की स्थिति या मात्रा
 - सादृश्य, समानता, तुल्यता
 - निश्चेष्ट स्थिति या अवस्था, औदासीन्य, उदासीनता
 - ज्ञानेंद्रिय
 
स्थान के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएस्थान के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएस्थान के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- place, spot
 - site
 - space, room
 - accommodation
 - post
 - position, station
 - premises, venue
 - residence
 - locality
 
स्थान के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जगह
 - पद
 - राज्य, देश
 - अवसर
 - अवस्था
 
स्थान के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जगह
 - पद, ओहदा
 - रहने की जगह, घर
 
स्थान के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- आवास, घर, निवास, जगह, खड़ा रहना
 
स्थान के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जगह, भू-भाग, ज़मीन
 - रहने का स्थान, घर, मकान
 
Noun, Masculine
- a place, land, location, adwelling.
 
स्थान के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- जग, पड़ाव, मैदान
 - घर
 - पद, ओहदा, दर्जा
 - मुख का वह भाग जिससे किसी वर्ण का उच्चारण किया जाय
 - राज्य, देश
 - मंदिर, देवालय
 - राजनीति के चार मुख्य स्थान, यथा- सेना, कोष, नगर, देश
 - दुर्ग
 - गोदाम
 - गंधर्व राज्य विशेष
 
स्थान के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- जगह, स्थल
 - पद
 - इलाक़ा
 
Noun
- place, site.
 - position.
 - locality.
 
अन्य भारतीय भाषाओं में स्थान के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
थाँ - ਥਾਂ
मुकाम - ਮੁਕਾਮ
जगह - ਜਗਹ
पद - ਪਦ
गुजराती अर्थ :
स्थान - સ્થાન
जग्या - જગ્યા
ठेकाणुं - ઠેકાણું
स्थळ - સ્થળ
रहेठाण - રહેઠાણ
बेठक - બેઠક
आसन - આસન
पदवी - પદવી
दरज्जो - દરજ્જો
उर्दू अर्थ :
मुक़ाम - مقام
ओहदा - عہدہ
कोंकणी अर्थ :
जागो
स्थान
पद
हुद्दो
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा