baad meaning in hindi
बाद के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
बतर्क-वितर्क, बहस-मुबाहसा, खंडन-मंडन की बातचीत
उदाहरण
. सजल कठौता भरि जल कहत निषाद। चढ़हु नाव पर घोइ करहु जनि बाद। -
विवाद, झगड़ा, हुज्जत, तकरार
उदाहरण
. गोतम की घरनी ज्यों तरनी तरैगी मेरी, प्रभु सौं विवाद कै बाद न बढ़ायहीं। -
नाना प्रकार के तर्क-वितर्क द्वारा बात का विस्तार, झक-झक, तूल-कलामी
उदाहरण
. त्यों पदमाकर वेद पुरान पढ्यो पढ़ि कै बहु बढ़ायो। -
प्रतिज्ञा, शर्त, बाज़ी, होड़ा-होड़ी
उदाहरण
. कूदत करि रघुनाथ सपथ उपरा उपरी करि बाद। -
देखिए: 'वाद्य'
उदाहरण
. गुरु गीत बाद बाजित्र नृत्य।
संस्कृत ; अव्यय
-
व्यर्थ, निष्प्रयोजन, फ़ुज़ूल, बिना मतलब
उदाहरण
. भए बटाऊ नेह तजि बाद बकति बेकाज। अब अलि देत उराहनो उर उपजति अति लाज।
अरबी ; क्रिया-विशेषण
-
किसी बताए या संदर्भित समय के उपरांत के समय में या बाद में
उदाहरण
. मैं यहाँ बाद में आऊँगा। - किसी के बाद में
- पश्चात्, अनंतर, पीछे
विशेषण
-
अलग किया हुआ, छोड़ा हुआ
उदाहरण
. ख़र्चा बाद देकर तुम्हारा कितना रुपया निकलता है। - दस्तूरी या कमीशन जो दाम में से काटा जाए
- अतिरिक्त, सिवाय
- असल से अधिक दाम जो व्यापारी लिख देते और दाम बताते समय घटा देते हैं
फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
वायु, पवन
उदाहरण
. है दिल में दिलदार सही, आँखियाँ उलटी करि ताहि चितइए। आब में, खाक में, बाद में आतस, जान में सुंदर जानि जनइए। . थे जल्दी में घाड़े से जियाद। थे दोड़ में वह मानिद बाद।
बाद के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबाद के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबाद से संबंधित मुहावरे
बाद के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- see वाद
- after, later, subsequently
Adjective
- subtracted, deducted
- separated, exiled, eliminated
Noun, Feminine
- air, wind
- a suffix used imperatively to mean let it be, be it so, may it be, may it continue to be' etc. e.g. ज़िंदाबाद, मुर्दाबाद
बाद के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तर्क वितर्क, विवाद, झंझट
अव्यय
- निरर्थक
बाद के कन्नौजी अर्थ
बादि
अरबी ; अव्यय
- पीछे, अंतर
बाद के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तास के पत्ते का बादशाह
- एक प्रकार के पशुओं का रोग
- इन्कार किया हुआ, बात में कायम न रहकर बदल जाना
बाद के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- अमान्य, पीछे, पश्चात्, आद-बाद जो ध्यान देने योग्य न हो, सेल के क्रम में किसी के लिए नियमों में शिथिलता (सं.स्त्री.)
बाद के ब्रज अर्थ
बादु
पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
-
झगड़ा, बहस, वाद-विवाद
उदाहरण
. जो तजने तो तजौ हितकै कबि बोधा न बाद बितर्क बढ़ावै। -
बातचीत, संवाद, कथन
उदाहरण
. इहि प्रकार द्विन माधवा, करयो मेघ से बाद। -
सिद्धांत, उसूल
उदाहरण
. हौं सुजस बाद यह काम कीन्ह।
अव्यय
-
व्यर्थ, निष्प्रयोजन
उदाहरण
. नाची रिस भृकुटीन चढ़ि, जायौ जीवन बाद।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कमी, दस्तूरी, अतिरिक्त
बाद के मगही अर्थ
संज्ञा
- (संवाद) विवाद, झगड़ा, सपत्ति संबंधी मुक़दमा, व्यवहार न्यायालय के मामले
- छूट,कमी, जिसी छूट, मूल्य में छोड़ी जाने वाली राशि
- (वाद्य) बाजा, बजने वाला यंत्र, किसी वस्तु के बजने की ध्वनि
विशेषण
- छोड़ा हुआ, घटाया या हटाया हुआ (अंश); अतिरिक्त, सिवाय व्यर्थ, बिना प्रयोजन के अनन्तर; पीछे
बाद के मैथिली अर्थ
क्रिया-विशेषण
- पछाति, उपरान्त
Adverb
- after later on, afterwards.
बाद के मालवी अर्थ
अव्यय
- पश्चात्, बाद में।
बाद के हरियाणवी अर्थ
पुल्लिंग
- झगड़ा
- बहस, तर्क-वितर्क
अव्यय
- पीछे, अनंतर
अन्य भारतीय भाषाओं में बाद के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
पिच्छे - ਪਿੱਛ
पिच्छों - ਪਿੱਛੋ
गुजराती अर्थ :
बाद - બાદ
पछी - પછી
पछे - પછે
उर्दू अर्थ :
बाद - بعد
कोंकणी अर्थ :
मागीर
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा