बारीक

बारीक के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

बारीक के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • fine
  • thin
  • slender
  • subtle

बारीक के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो मोटाई या घेरे में इतना कम हो की छूने से हाथ में कुछ मालूम न हो, महीन, पतला, जैसे, बारीक तार या तागा, बारीक कपड़ा
  • बहुत ही छोटा, सूक्ष्म, जैसे, बारीक अक्षर
  • जिसके अणु बहुत ही छोटे या सूक्ष्म हों, जैसे,—(क) बारीक आटा, (ख) इस दवा को खूब बारीक पीसकर लाओ
  • जिसकी रचना में दृष्टि की सूक्ष्मता और कला की निपुणता प्रकट हो, जैसे,—उस मंदिर में पत्थर पर बहुत बारीक काम बना है
  • जिसे समझने के लिये सूक्ष्म बुद्धि आवश्यक हो, जो बिना अच्छी तरह ध्यान सोचे समझ में न आए, जैसे, बारीक बात

बारीक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बारीक के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • उम्दा (-चाउर)

बारीक के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • महीन, बहुत पतला, सूक्ष्म. 2. समझ में कठिन

बारीक के कुमाउँनी अर्थ

  • पतला, महीन, बारीक, 'बारीक कातण' रहस्य बनाये रखना (मुहावरा)

बारीक के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • महीन, पतला

बारीक के मगही अर्थ

विशेषण

  • महीन, पतला; बहुत छोटा; सूक्ष्म; गूढ़

बारीक के मालवी अर्थ

विशेषण

  • सूक्ष्म, महीन, सँकरा, छोटा, पतला।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा