chaukhaT meaning in hindi
- अथवा - चौकठ
- देखिए - चौखट
चौखट के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- कोई चौकोर ढाँचा
- (लाक्षणिक) मर्यादा, सीमा
-
द्वार पर लगा हुआ चार लकड़ियों का ढाँचा जिसमें किवाड़ के पल्ले लगे रहते हैं
उदाहरण
. बढ़ई चौखट में किवाड़ लगा रहा है। - चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं
-
कोई चौकोर ढाँचा
उदाहरण
. चौखट में छड़ें लगी हैं । - द्वार के चौखट के नीचे वाली लकड़ी या पत्थर जो ज़मीन पर रहती है
- उक्त ढाँचे की ऊपर या नीचेवाली लकड़ी, जैसे-चौखट से सिर (या पैर) में चोट लगी है
- चार लकड़ियों का वह चौकोना ढाँचा जो दरवाजे के पल्ले कसने के लिए दीवार में लगाया जाता है
-
(लाक्षणिक प्रयोग) चारों तरफ़ से घिरी हुई या मर्यादा निर्धारित करने वाली बात या वस्तु
उदाहरण
. हालत ये है कि न्याय की चौखट में आवाज़ लगाने वाले दरबान की जेब भी यदि गरम ना की जाए तो भी आप न्याय की दुकान में क़दम ना रख पाएँगे।
चौखट के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचौखट के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचौखट से संबंधित मुहावरे
चौखट के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine, Feminine
- threshold
- door-frame, door-sill
चौखट के अंगिका अर्थ
चौकठ, चौकठी, चौकठा
संज्ञा, पुल्लिंग
- चौखट, दरवाजा टेकने वाला लकड़ी
चौखट के अवधी अर्थ
चउखट, चवखट, चउखटा
संज्ञा
- चौखट
- घर के बाहर या भीतर जाना
चौखट के कन्नौजी अर्थ
चउखटि, चउखट, चउकठा
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लकड़ी का चौकोर ढाँचा, जिसमें किवाड़ के पल्ले जड़े जाते हैं
चौखट के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चौखटा, चौखट, दरवाज़े का काठ का चौकोर ढाँचा जिसके पल्लों पर किवाड़ जड़े जाते हैं
चौखट के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- मकान पर दरवाज़ा लगाने के लिए चार मोटी लकड़ियों का ढाँचा जिसमें किवाड़ जड़े जाते हैं
- दहलीज़
Noun, Feminine
- a door frame; threshold, entrance.
चौखट के बघेली अर्थ
चउकठ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दरवाजे पर लगने वाले लोहे या काष्ठ का बना फ्रेम
चौखट के बज्जिका अर्थ
चउकठ
संज्ञा
- दरवाजे में लगाने वाला काठ का मोटा फ्रेम
चौखट के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दरवाज़े के अंदर चारों ओर लगाया जाने वाला लकड़ी का चौखटा जिसमें किवाड़ लगाए जाते हैं या जिसमें किवाड़ अटते हैं
चौखट के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- द्वार पर लगाया जाने वाला लकड़ी का चौकोना ढाँचा
चौखट के भोजपुरी अर्थ
चउखट
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
चौखट;
उदाहरण
. चउखट में केवाड़ लागल रहेला।
Noun, Feminine
- door frame.
चौखट के मगही अर्थ
चउखट, चउकठ
संज्ञा
- किवाड़ के पल्लों को फँसाने के लिए दीवार में बना ढाँचा, चौखट
चौखट के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. चोक्खट
अन्य भारतीय भाषाओं में चौखट के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
चौखटा - ਚੌਖਟਾ
गुजराती अर्थ :
फ्रेम - ફ્રેમ
उर्दू अर्थ :
चौखटा - چوکھٹا
कोंकणी अर्थ :
फासकी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा