chhaan.naa meaning in hindi
छानना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; क्रिया, सकर्मक क्रिया
- किसी चूर्ण या तरल पदार्थ को महीन कपड़े या और किसी छेरदार वस्तु के पार निकालना जिसमें उसका कूड़ा करकट अथवा खुरदुरा या मोटा अंश निकल जाय, जैसे, पानी छानना, शरबत छानना, आटा छानना, संयो॰ क्रि॰—डालना, —देना, —लेना
- मिली-जुली चीज़ों को अलग करना; बिलगाना
-
मिली जुली वस्तुओं को एक दूसरे से अलग करना, भली और बुरी अथवा ग्राहय और त्याज्य वस्तुओं को परस्पर पृथक् करना, बिलगाना
उदाहरण
. जानि कै अनजान हुआ तत्व न लिया छानि । . मज्जन पानि कियो को सुरसरि कर्मनाश जल छानि ?—तुलसी (शब्द॰) । ३ - आटे आदि का मोटा अंश चलनी से निकालना
- विवेक करना, अन्वीक्षण करना, जाँचना, पड़तालना
- पानी आदि को साफ़ करने के लिए बारीक कपड़े या चलनी के पार निकालना
- देखभाल करना, ढूँढ़ना, अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, तलाश करना, खोज करना, जैसे,—सारा घर छान डाला, पर कागज न मिला, सयो॰ क्रि॰—डालना, —मारना
- जाँच-पड़ताल करना
-
भेदकर पार करना, किसी वस्तु को छेदकर इस पार से उस पार निकालना
उदाहरण
. जब ही मारचो खौचि के तन मैं मूवा जानि । लागी चोट जो सबद की गई करेजे छानि । - ढूँढ़ना; खोजना
- नशा पीना, जैसे,—भाग छानना, शराब छानना
- ऐसी रासायनिक क्रिया करना जिससे एक धातु में मिला हुआ दूसरी धातु का अंश अलग हो जाए, जैसे तेज़ाब में सोना छानना।
- घृत या तेल आदि में काई खा द्यपदार्थ तलना
-
चूर्ण या दानों को महीन कपड़े या चलनी आदि से पार निकालना जिससे उसका कूड़ा-करकट या मोटा अंश ऊपर रह जाए
उदाहरण
. दादी गेहूँ चाल रही है । . आटा गूँथने से पहले उसे छानो । -
छनौटे आदि की सहायता से कड़ाही में से पूरी,पकवान आदि निकालना
उदाहरण
. कच्ची पूरियाँ मत छानो । . वह मेहमानों के लिए पकौड़ी छान रही है । -
तरल पदार्थ को किसी महीन कपड़े या छन्नी आदि से निकालना ताकि कचरा आदि ऊपर रह जाए
उदाहरण
. माँ छननी से चाय छान रही है । - यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है
- (क) चलनी या छाननी में कोई चीज डालकर उसे (चलनी को) बार-बार इस प्रकार हिलाना कि उस चीज के मोटे कण चलनी में बचे रहें और महीन कण नीचे गिर पड़ें। जैसे- गेहूँ छानना। (ख) कपड़े के ऊपर चूर्ण या बुकनी रखकर उसे ऊपर से हाथ आदि से इस प्रकार चलाना कि उसमें का महीन अंश नीचे छनकर गिर पड़े। कपड़छान करना। (ग) किसी तरल पदार्थ को चलनी या वस्त्र में से इस प्रकार निकालना कि उसमें मिले या पड़े हुए मोटे कण ऊपर रह जायें। जैसे-चाय या दूध छानना। (घ) उक्त के आधार पर पिसी या धुली हुई भाँग के संबंध में उक्त क्रिया करना। मुहा०-भाँग छानना = भांग पीस तथा घोलकर पीना। विशेष-कुछ लोग इसी के आधार पर शराब के साथ ' छानना ' क्रिया का प्रयोग करते हैं जो ठीक नहीं है।
- ऐसी रासायनिक क्रिया करना जिससे एक धातु में मिला हुआ दूसरी धातु का अंश अलग हो जाय। जैसे-तेज़ाब में सोना छानना
हिंदी ; क्रिया, सकर्मक क्रिया
- रस्सी से बाँधना रस्सी आदि से कसना , जकड़ना
-
घोड़े, गदहे आदि के पैरों को रस्सी से जकड़कर बाँधना
उदाहरण
. बहि चलत भयो है मंद पौन । मनु गदहा को छान्यो पैर । . कबीर प्रगटहि रामकहि छाने राम न गाय । फूस के जोड़ी दूर करु बहुरि न लागै लाय । -
रस्सी आदि से पैर आदि बाँधना या जकड़ना
उदाहरण
. उसने बीमार भैंस को सुई लगाने से पहले उसके अगले पैरों को रस्सी से छाना ।
संज्ञा
- तरल पदार्थ को किसी महीन कपड़े या छन्नी आदि से निकालना या छानने की क्रिया
छानना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएछानना के अँग्रेज़ी अर्थ
verb, Transitive verb
- to filter
- to strain
- to percolate
- to sieve
- to drink bhaṅg
- to screen
छानना के हरियाणवी अर्थ
छाणणा, छानणा
सकर्मक क्रिया
- चोकर निकालने के लिए आटे को छानना 2. तिनके या फोक आदि को निकालने के लिए तरल वस्तु को छानना
- जाँचना
- ढूँढ़ना, तलाश करना
संज्ञा, पुल्लिंग
- छालना, छलना
सकर्मक क्रिया
- टहनी आदि काटना, (दे. झाँगणा)
- आच्छादित करना
- (दे. छाणणा)
सकर्मक क्रिया
- दे. छानणा
अन्य भारतीय भाषाओं में छानना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
छानणा - ਛਾਨਣਾ
गुजराती अर्थ :
चाळवुं - ચાળવું
छणवुं, गाळणुं - છણવું, ગાળણું
उर्दू अर्थ :
छानना - چھاننا
परखना - پرکھنا
कोंकणी अर्थ :
चाळप
पारखप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा