छकड़ी

छकड़ी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

छकड़ी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छह का समूह, छह की राशि
  • वह पालकी जिसे छह कहार उठाते हों, छकडिया

    उदाहरण
    . दुल्हन छकड़ी में बैठी हुई है।

  • चारपाई बुनने का एक प्रकार जिसमें छह बाध उठाए और छह बैठाए जाते हैं
  • ताश का एक खेल

    उदाहरण
    . छकड़ी खेलने के लिए छः खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है ।

  • वह गाड़ी, जिसमें छ : घोड़े जुते हों

विशेषण

  • जिसमें छह अवयव हो, छह से बना हुआ

छकड़ी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छकड़ी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a group or set of six

छकड़ी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छ: का समूह

छकड़ी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छह का समूह. 2. चारपाई की वह बुनावट जिसमें सुतली या बान के छह फेरे एक साथ बुने जाते हैं

छकड़ी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छ: का समूह, वह पालकी जिसमें छः कहार उठाते हैं, जुऐ के खेल में छः चित्त कौड़ियों का समूह, बोझा ढोने की गाड़ी

छकड़ी के मगही अर्थ

विशेषण

  • छ: दाँत की (गाय)

छकड़ी के मैथिली अर्थ

छक्कड़ि, छकड़ि

विशेषण

  • छओ दाँतबाला (बड़द, जे दोषावह मानल जाइत अछि)

Adjective

  • (ox) having six teeth.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा