chhan.naa meaning in hindi
छनना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; अकर्मक क्रिया
- किसी चूर्ण या तरल पदार्थ का कपड़े या छलनी आदि से इस प्रकार गिरना कि मैल आदि ऊपर ही रह जाए
-
कड़ाही में से पूरी पकवान आदि निकलना
उदाहरण
. आज तो घर में गरम-गरम पूड़ियाँ छन रही हैं । -
किसी चूर्ण या तरल पदार्थ का कपड़े आदि में से इस प्रकार गिरना कि मैल या सीठी ऊपर रह जाए
उदाहरण
. होली के दिन जगह-जगह भाँग छनती है । - किसी चूर्ण (जैसे आटा) या द्रव पदार्थ (जैसे, दूध, पानी आदि) का किसी कपड़े या जाली के महीन छेदों में से होकर इस प्रकार नीचे गिरना कि मैल, खूद, सीठी आदि अलग होकर ऊपर रह जाय , छलनी से साफ होना
- छोटे छोटे छेदों से होकर आना , जैसे,—पेड़ की पत्तियों के बीच से धूप छनछनकर आ रही है
- विचारों या स्वभाव में समानता होने के कारण मेल या निर्वाह होना
- किसी नशे का पिया जाना , जैसे,—भाँग छनना, शराब छनना
- बहुत से छेदों से युक्त होना , स्थान स्थान पर छिद जाना , छलनी हो जाना , जैसे,—इस कपड़े में अब क्या र गया हैह, बिलकुल छन गया है
- बिध जाना , अनेक स्थानों पर चोट खाना , जैसे,—उसका सारा शरीर तीरों से छन गया है
- उक्त के आधार पर किसी नशीले तरल पदार्थ विशेषतः भांग का पीसा, छाना या पीया जाना
- छानबीन होना , निर्णय होना , सच्ची और झूठी बातों का पता चलना , जैसे, मामला छनना
- चलनी या छलनी अथवा किसी महीन कपड़े में से किसी चूर्ण (जैसे-आटा), छोटे कणों या दानोंवाली वस्तु (जैसे-गेहूँ) अथवा द्रव पदार्थ (जैसे-भांग) का छाना जाना
- कड़ाह में से पूरी पकवान आदि तलकर निकलना , जैसे, पूरी छनना
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- छनने की वस्तु, किसी वस्तु के छानने का साधन, जैसे, महीन छनना (कपड़ा)
- ऐसा कपड़ा जिससे कोई चीज़ छानी जाए
- बड़ी छन्नी
- चलनी, छलनी
-
वह कपड़ा जिसमें कोई चीज़ छानी जाए
उदाहरण
. वह कुएँ से पानी निकालकर छन्ना से छान रही है । - आटा आदि चालने का एक उपकरण
- चलनी, छलनी
- वह कपड़ा जिससे कोई चीज छानी जाय
छनना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएछनना से संबंधित मुहावरे
छनना के अँग्रेज़ी अर्थ
Intransitive verb
- intransitive verbal form of छानना (see)
Noun, Masculine
- a filter
- a piece of tattered cloth
छनना के अंगिका अर्थ
विशेषण
- चालना, कपड़े आछि को छेद कर रोशनी का आना
छनना के अवधी अर्थ
संज्ञा
- कपड़े या धातु का टुकड़ा जिससे द्रव वस्तु छानी जाती है
छनना के कन्नौजी अर्थ
छन्ना
संज्ञा, पुल्लिंग
- छानने का साधन या पात्र
छनना के गढ़वाली अर्थ
छन्ना
संज्ञा, पुल्लिंग
- कटोरा, बड़ी जाली
Noun, Masculine
- bowl, big strainer, sieve.
छनना के बज्जिका अर्थ
छन्ना
संज्ञा
- मवेशियों के पैरों को बांधने वाली डोरी, छानने का वर्त्तन
छनना के बुंदेली अर्थ
छन्ना
अकर्मक क्रिया
- छोटे छोटे छिद्रों से होकर निकलना, छाना जाना
संज्ञा, पुल्लिंग
- छानने का कपड़ा, तौलिया, भोजन बनाने के समय तबा, बतरन आदि पोंछने का कपड़ा, अनाज छानने का बड़ा छन्ना, पानी छानने का वस्त्र
छनना के ब्रज अर्थ
छन्ना
पुल्लिंग
- महीन कपड़ा, जिससे दूध आदि छाना जाये; चलनी ; छोटा कटोरा
छनना के मगही अर्थ
छन्ना
संज्ञा
- तरल पदार्थ से मैल छानने का छेददार ढाँचा, छनौटा, छान कर निकालने का औजार, चूर्ण को चालने का औजार, चलना, छन्ना
अरबी ; संज्ञा
- दे. छनौटा', दे. 'छंदा'
छनना के मैथिली अर्थ
छन्ना
संज्ञा
- छनबाक साधन झाझ, वस्त्र आदि
संज्ञा
- एक प्रकारक माटिक बाटी
- दूधक फटोन: हिन्दी छेना
- छओ खानाबाला अन्न-पात्र
- कोल्हुमे तेल-सञ्चय-पात्र
Noun
- filtering appliance such as sieve, cloth.
Noun
- clay bowl.
- cheese.
- acay granary having six apartments used in storing different kinds of foodgrains together.
- receptacle in oil-crusher.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा