dakshiN meaning in hindi
दक्षिण के हिंदी अर्थ
विशेषण
- दहना , दाहना , बायाँ का उलटा , अपसव्य
- इस प्रकार प्रवृत्त जिससे किसी का कार्य सिद्ध हो , अनुकूल
- दक्षिण दिशा का या दक्षिण की ओर से संबंधित
- साधु, ईमानदार, सच्चा
- उस ओर का जिधर सूर्य की ओर मुँह करके खड़े होने से दाहिना हाथ पेड़ , उत्तर का उलटा
- निपुण, दक्ष, चतुर
- उस ओर या दिशा का जिधर दाहिना हाथ पड़ता है, जब हम सूर्य की ओर मुंह करके खड़े होते हैं
- दाहिना, ' बायाँ ' का विपर्याय
संज्ञा, पुल्लिंग
- चार दिशाओं में से एक दिशा; उत्तर दिशा के सामने पड़ने वाली दिशा
- विष्णु; शिव
- दाहिना हाथ
- (साहित्य) सभी प्रेमिकाओं को समान प्रेम करने वाला नायक
- एक प्रकार की तांत्रिक साधना
-
दिक्सूचक-यंत्र का वह प्रधान बिन्दु जो एक सौ अस्सी डिग्री पर होता है
उदाहरण
. दक्षिण हमेशा दक्षिण दिशा की ओर ही होता है । -
उत्तर के सामने की दिशा
उदाहरण
. मेरा घर यहाँ से दक्षिण में है । -
दक्खिन की दशा , उत्तर के सामने की दिशा
उदाहरण
. दच्छिन पिय ह्वै वाम वस बिसराई तिय आन । एकै वासर के विरह लागे बरष बितान । -
दक्षिण दिशा में पड़नेवाला प्रदेश
उदाहरण
. सुरेश दक्षिण का रहनेवाला है । - मेसन-डिक्सन लाइन के दक्षिण में स्थित अमरीकी क्षेत्र
- पितृयान
- नर्मदा नदी के दक्षिण का प्रदेश
- काव्य या साहित्य में वह नायक जिसका अनुराग अपनी सब नायिकाओं पर समान हो
- प्रदक्षिण
-
तंत्रोक्त एक आचार या मार्ग
विशेष
. कुलार्णव तंत्र में लिखा है कि सबसे उत्तम तो वेदमार्ग है, वेद से अच्छा वैष्णाव मार्ग है, वैष्णव से अच्छा शैव मार्ग है, शेव से अच्छा दक्षिण मार्ग है, दक्षिण से अच्छा वाम मार्ग है और वाम मार्ग से भी अच्छा सिद्धांत मार्ग है । - विष्णु
- शिव का एक नाम
- दाहिना हाथ या पार्श्व
- देखिए : 'दक्षिणाग्नि'
- रथ कै दाहिनी ओर का अश्व
- दक्षिण का प्रदेश
दक्षिण के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदक्षिण के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदक्षिण के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदक्षिण के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- south
- the south
- right
- favourably disposed
- (in poetical jargon) attribute of a hero (नायक) who keeps all his heroines in good humour
दक्षिण के अंगिका अर्थ
दखिन
संज्ञा, पुल्लिंग
- 'देखें' दक्षिण
दक्षिण के कन्नौजी अर्थ
दच्छिन
संज्ञा, पुल्लिंग
- उत्तर के सामने की दिशा
दक्षिण के कुमाउँनी अर्थ
दखिण, दक्खिण, दच्छिण
विशेषण
- दक्षिण दिशा वाला, दाहिने हाथ का
संज्ञा
- दक्षिणा, यज्ञ, पूजा, श्राद्ध आदि मांग- लिक कार्यों में पुरोहित को दी जाने वाली धनराशि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे०-दक्षिण; दक्षिणा, भेंट की राशि
दक्षिण के गढ़वाली अर्थ
दखिन
संज्ञा, पुल्लिंग
- दक्खिन, उत्तर की विपरीत दिशा; अनुकूल स्थिति
Noun, Masculine
- south, southern direction; favourable situation.
दक्षिण के बुंदेली अर्थ
दच्छिन
विशेषण, स्त्रीलिंग
- दक्षिण उत्तर केविपरीत दिशा, दे. दक्खिन
दक्षिण के मगही अर्थ
दखिन
विशेषण
- दाहिना, बाएँ का उल्टा, अपसत्य
दक्षिण के मैथिली अर्थ
दच्छिन
विशेषण
- दहिन (भाग)
- अनुकूल, शुभप्रद
- ओ दिशा जे उगैत सूर्यक मुहें ठाढ़ भेने दहिना हाथ दिस पडै़त अछि
Adjective
- right (side).
- benevolent, favourable.
- south.
दक्षिण के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दक्षिण दिशा।
दक्षिण के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. दक्खण
विशेषण
- दायाँ, दाहिना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा