dam meaning in hindi
दम के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- दंड जो दमन करने के लिये दिया जाता है , सजा
- ब्राह्मोद्रियों का दमन , इंद्रियों को वश में रखना और चित्त के बुरे कामों में प्रवृत्त न होने देना
- कीचड़
- घर
- एक प्राचीन महर्षि जिनका उल्लेख महाभारत में हे
-
पुराणानुसार मरुत राजा को पोत्र जो वभ्रु की कन्या इंद्रसेना के गर्भ से उत्पन्न हुए थे
विशेष
. कहते हैं कि ये नो वर्ष तक माता के गर्भ में रहें थे । इनके पुरोहित ने समझा था कि जिसकी जननी को नौ बर्ष तक इस प्रकार इंद्रियदमन करना पड़ है वह बालक स्वयं भी बहुत हो दमनशील होगा । इसी लिये उसने इनका नाम दम रखा था । ये वेद वेदांगों के बहुत अच्छे ज्ञाता और धनुर्विद्या में बड़े प्रवीण थे । - बुद्ध का एक नाम
- भीम राजा के एक पुत्र और दमयंती के एक भाई का नाम ९
- बिष्णु
- दबाव
-
पुराणानुसार मरुत् राजा के पौत्र जो वभ्र की कन्या इंद्रसेना के गर्भ से उत्पन्न हुए थे
उदाहरण
. दम वेद-वेदांगों के बहुत अच्छे ज्ञाता तथा धनुर्विद्या में बहुत प्रवीण थे । -
महाभारत काल के एक प्राचीन महर्षि
उदाहरण
. दम का उल्लेख महाभारत में मिलता है । - मंत्र आदि पढ़कर मुँह से हवा छोड़ने की क्रिया
- इंद्रियों को बस में करने की क्रिया
- पानी में मिली हुई धूल, मिट्टी, आदि
- बौद्ध धर्म के प्रवर्तक जिन्हें विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है
- हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं
फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- साँस, श्वस, क्रि॰ प्र॰—आना, —चलना, —जाना, —लेना
- अस्तित्व
- नशे आदि के लिये साँस के साथ धूआँ खींचने की क्रिया, क्रि॰ प्र॰—खींचना
- आलू आदि को पकाने की क्रिया
- साँस खींचकर जोर से बाहर फेँकने या फूँकने की क्रिया
- क्षण; पल; लमहा
- उतता समंम जितना एक बार साँस लेने में लगता है, लमहा, पल
- चरस, तंबाकू आदि नशीले पदार्थ पीने की क्रिया
- प्राण, जान, जी
-
किसी बर्तन में कोई चीज रखकर और उसका मुँह बंद करके उसे आग पर पकाने की क्रिया
उदाहरण
. यह सब्जी दम देकर बनाई गयी है । - जान; ज़िंदगी
- वह शक्ति जिससे कोई पदार्थ अपना अस्तित्व बनाए रखता और काम देता है, जीवनी शक्ति, जैसे,— (क) इस छाते में अब बिल्कुल दम नहीं हैं, (ख) इस मकान में कुछ दम तो हैं ही नहीं, तुम इसे लेकर क्या करोगे
- शक्ति; सामर्थ्य; ताकत; ज़ोर
- व्यक्तित्व, जैसे, आपके ही दम से ये सब बातें हैं
- नशे आदि के लिए मुँह से धुआँ खींचने की क्रिया
- श्वास; साँस; प्राण
- संगीत में किसी स्वर का देर तक उच्चारण
-
किसी को छलने या धोखा देने के लिए कही जाने वाली ऐसी बात जिससे उसके मन में आशा, धैर्य साहस आदि का संचार हो
उदाहरण
. उनके दम झाँसे में मत फँसना । - मुँह की हवा को सवेग बाहर छोड़ने की क्रिया
- पकाने की वह क्रिया जिसमें किसी खाद्य पदार्थ को बरतन में चढ़ाकर और उसका मुँह बंद करके आग पर चढ़ा देते हैं, इस प्रकार बरतन के अंदर की भाफ बाहर नहीं निकलने पाती और उस पदार्थ के पकने में भाफ से बहुत सहायता मिलती है, क्रि॰ प्र॰—करना, देना
- शरीर का बल
- धोखा, छल, फरेब, जैसे,—आप तो इसी तरह लोगों को दम देते हैं
- चित्त को धर्म में स्थिर करने वाले कर्मों का साधन
- तलवार या छुरी आदि की बाढ़, धार
- प्राणियों द्वारा नाक या मुँह से ली जाने वाली हवा
-
मदारियों की वह क्रिया जिसमें वे भालू के मुँह पर लकड़ी या हाथ रखकर साँस खींचना सिखाते है
उदाहरण
. कहा जाता है कि दम से भालू की पाचन क्रिया ठीक होती है और वह शांत रहता है । - प्राणियों की वह चेतन शक्ति जिससे वे जीवित रहते हैं
-
संगीत में किसी स्वर का ऐसा लंबा उच्चारण जो एक ही साँस में पूरा किया जाय
उदाहरण
. गवैये के गले का दम सुनकर सभी तालियाँ पीटने लगे । - उतना समय जितना एक बार आँख झपकने में लगता है
- वह कार्य जो किसी को रोकने या दबाव में रखने के लिए हो
- हथियार का तेज़ किनारा
- कोई ऐसा तत्व जो कोई कार्य करता, कराता या क्रियात्मक रूप में अपना प्रभाव दिखलाता हो
- अपराधी आदि को उसके अपराध के फलस्वरूप पहुँचाई हुई पीड़ा या आर्थिक हानि आदि
- मनुष्यों द्वारा छाया हुआ वह स्थान, जो दीवारों से घेरकर रहने के लिए बनाया जाता है
- किसी पदार्थ आदि का वास्तविक या मुख्य भाग या गुण
- दमन करने की क्रिया या भाव
- वह काम जो किसी का दमन करने के लिए किया जाय
देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
- झोपड़, छप्पर, ब॰— ये अपनी बस्ती को विश् कहते थे और उनके भीतर इनके झोपड़े दम और पूः कहलाते थे, — प्रा॰ भा॰ प॰, पृ॰ ९
- दरी बुननेबालों की एक प्रकार की तिकोनी कमाची जिसमें सवा गज की तीन लकड़ियाँ एक साथ बँधी रहती है, यै करघे में पड़ी रहती है और उसमें जीती बँधी रहती है जौ पैर के अँगूठे में बाँध दी जाती है, बुनने के समय इस पैर से नीचे दबाते हैं
-
दरी बुनने वालों की एक प्रकार की तिकोनी कमानी जिसमें तीन लंबी लकड़ियाँ एक साथ बँधी रहती है
उदाहरण
. बुनकर दम से दरी बुन रहा है ।
दम के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदम के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदम के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदम के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- breath
- life, stamina
- mettle
- endurance
- moment
- trick
- trickery
दम के अवधी अर्थ
संज्ञा
- शक्ति, जीवन
दम के कन्नौजी अर्थ
फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- समय, वक्त 2. श्वास 3. जान, जिन्दगी 4. जोर, ताकत
दम के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हुक्के, सिगरेट या बीड़ी की कश, साँस, प्राण, निकलण'-प्राण निकलना
विशेषण
- हिम्मतवान, किसी काम को साहसपूर्वक करना, वह व्यक्ति जो पूरा काम करने या साथ देने योग्य हो, २-संयम
दम के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्वास, सांस, जिन्दगी; ताकत; भांग धतूरा, बीड़ी सिगरेट का दम मारना; क्षण
Noun, Masculine
- breath, life, spirit; energy or strength; puff of intoxicating hemp, poisonous seeds of thorn-apple & cigarette etc; moment, instant.
दम के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- ताकत, शक्ति, सांस
दम के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- श्वास, हिम्मत, गाँजे या चरस पीने की क्रिया, दम लगाना,
दम के मगही अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा
- इंद्रियों को वश में करने या रखने की क्रिया या भाव, इन्द्रिय निग्रह; दमन करने के लिए दी गई सजा, दबाव या प्रभाव का प्रयोग; (फा.) सांस; बलबूता, सामर्थ्य, बौसाव, साहस; प्राण, जान, प्राणियों को जीवित रखने की शक्ति अथवा तत्व; छल, कपट, झांसा; सांस के साथ धुआँ
दम के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- बल
- साँस
- प्राण
- मूल्य
Noun
- strength, might, stamina.
- breath.
- life.
- price.
दम के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- साहस
- साँस, प्राण
- (दे. साँस)
अन्य भारतीय भाषाओं में दम के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
दम - ਦਮ
गुजराती अर्थ :
दम - દમ
शक्ति - શક્તિ
सडाको - સડાકો
श्वास - શ્વાસ
उर्दू अर्थ :
ताक़त - طاقت
दाम - دام
शाह - شاہ
कोंकणी अर्थ :
ताकत
झुरको
स्वास
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा