दण्डक

दण्डक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दण्डक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ढोलक

दण्डक के हिंदी अर्थ

दंडक, डंडक

संज्ञा, पुल्लिंग

  • डंडा, सोंटा
  • दंड देने वाला पुरुष
  • वह छंद जिसमें वर्णों की संख्या 26 से अधिक हो, छंदों का एक वर्ग

    विशेष
    . दंडक दो प्रकार का होता है, एक गणात्मक, दूसरा मुक्तक। गणात्मक वह है जिसमें गणों का बंधन होता है अर्थात् किस गण के उपरांत फिर कौन सा गण आना चाहिएइसका नियम होता है। जैसे, कुसुमस्तक, त्रिभंगी, नीलचक्र इत्यादि। उ॰—(नीलचक्र)। जानि कै समै भवाल, रामराज साज साजि ता समै अकाज काज कैकई जु कीन। भूप तें हराय बैन राम सीय बंधु युक्त बोलिकै पठाय बेगि कानन सुदी।—(शब्द॰)। मुक्तक वह है जिसमें केवल अक्षरों की गिनती होती है अर्थात् जो गणों के बंधन से युक्त होता है। किसी-किसी में कहीं-कहीं लघु गुरु का नियम होता है। हिंदी काव्य में जो कवित्त (मनहर) और घनाक्षरी छंद अधिक व्यवहत हुए हैं वे इसी मुक्तक के अंतर्गत हैं। उ॰—(मनहर कवित्त)। आनँद के कंद जग ज्यावन जगतबंद दशरथनंद के निबाहेई निबहिए। कहै पद्माकर पवित्र पन पालिबे कों चोरे, चक्रपाणि के चरित्रन कों चहिए।—पद्माकर ग्रं॰, पृ॰ २३८।

  • इक्ष्वाकु राजा के पुत्र का नाम

    विशेष
    . ये शुक्राचार्य के शिष्य थे। इन्होंने एक बार गुरु की कन्या का कौमार्य भंग किया। इस पर शुक्राचार्य ने शाप देकर इन्हें इनके पुर के सहित भस्म कर दिया। इनका देश जंगल हो गया और दंडकारण्य कहलाने लगा।

  • एक पौराणिक वन, दंडकारण्य
  • एक प्रकार का वातरोग जिसमें हाथ, पैर, पीठ, कमर आदि अंग स्तब्ध होकर ऐंठ से जाते हैं
  • शुद्ध राग का एक भेद
  • हल में लगने वाली एक लंबी लकड़ी, हरिस
  • शासित करने वाला व्यक्ति
  • कतार

विशेषण

  • शासक
  • दंड देने या दंडित करने वाला

दण्डक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा