DanDii meaning in hindi
डंडी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तने का वह भाग जिसपर फूल या फल लगते हैं; नाल
- छोटी लंबी पतली लकड़ी
- तराज़ू की लकड़ी जिसके दोनों ओर रस्सियों से पलड़े बाँधे जाते हैं
- हाथ में लेकर व्यवहार की जानेवाली वस्तु का वह लंबा पतला भाग जो मुट्ठी में लिया या पकड़ा जाता है , दस्ता , हस्था , मुठिया , जैसे, छाते की डंडी
-
तराजू की वह सीधी लकड़ी जिसमे रस्सियाँ लटका लटकाकर पलड़े बाँधे जाते हैं , डाँड़ी
उदाहरण
. काहे की डंडी काहे का पलरा काहे की मारो टेनिया । -
वह लंबा डंठल जिसमें पत्ता, फूल या फल लगा होता है , नाल , जैसे, कमल की डंडी , पान की डंडी
उदाहरण
. कमलों के पत्ते जीर्ण होकर झड़ गए है, फूलों की कर्णिका और केसर भी गिर गई है, पाले के कारण उसमें डंढी मात्र शेष रह गई है । -
नगाड़ा, ड्रम आदि वाद्ययंत्रों को बजाने की बित्तेभर लम्बी डंडी
उदाहरण
. नगाड़ा बजाने के लिए डंडी की आवश्यकता होती है । - फूल के नीचे का लंबा पतला भाग , जैसे, हरसिंगार की डंडी
-
कुछ विशिष्ट प्रकार के गहनों का वह छोटा एवं पतला भाग जिसके सहारे ये गहने शरीर के अंग पर अटकाये, खोंसे या फँसाये जाते हैं
उदाहरण
. इस कर्णफूल की डंडी थोड़ी लंबी है । - हरसिंगार का फूल
-
लकड़ी या धातु आदि का कोई छोटा पतला, लंबा टुकड़ा जो कई प्रकार के उपकरणों में प्रायः उन्हें पकड़कर चलाने, रखने, हिलाने आदि के काम में आता है
उदाहरण
. इस छाते की डंडी बहुत लंबी है । - आरसी नाम के गहने का वह छल्ला जो उँगली में पड़ा रहता है
- छोटे पौधे की पेड़ी और शाखा
- डंडे में बैधी हुई झीली के आकार की एक सवारी जो ऊँचे पहाड़ों पर चलती है , झप्पान ९
- पौधों का वह लंबा भाग जिसमें फूल, फल आदि लगते हैं
- लिगेंद्रिय
- तराज़ू का वह डंडा जिसमें पलड़े बँधे रहते हैं
- दंड धारण करनेवाला संन्यासी
- एक प्रकार की पहाड़ी सवारी जिसे कंधों पर उठाकर ले जाया जाता है
- पुरुष का वह जनन अंग जिससे संभोग किया जाता है
- धातु या लकड़ी का उक्त प्रकार का वह लंबा टुकड़ा जिसके दोनों सिरों पर तराजू के पलड़े बँधे रहते हैं, मुहा०-डंडी मारना तराजू की डंडी इस प्रकार चालाकी से कुछ दबाते हुए पकड़ना कि तौली जानेवाली चीज उचित मान से कुछ कम रहे, जैसे-यह बनिया डंडी मारकर लोगों को ठगता है
- लकड़ी या धातु का गढ़ा हआ कोई छोटा, पतला, लंबा टकड़ा जो कई प्रकार के उपकरणों में प्रायः उन्हें पकड़कर चलाने, रखने, हिलाने आदि के काम में आता है, जैसे कलछी, छाते या पंखे की डंडी
विशेषण
- चुगली करनेवाला
डंडी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएडंडी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएडंडी से संबंधित मुहावरे
डंडी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- the beam of a scale
- handle (as of an umbrella)
- penis
डंडी के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- डंठल, नाल, लंबा, भाग, वह स्नयासी जो दंड धारण करता हो, छोटी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तराजू के पल्ला को टांगने वाला
डंडी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लिंग; तराजू की डण्डी
डंडी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तराजू की डंडी. 2. छड़ी
डंडी के कुमाउँनी अर्थ
डंडि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बाँस आदि का पतला टुकड़ा, लाठी, डंडी, छोटी छड़ी
डंडी के गढ़वाली अर्थ
डंडि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बेंत, लाठी, छड़ी; तराजू की डंडी
Noun, Feminine
- thin stick, beam of a pair of weighing scales.
डंडी के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
छोटी सी बाँस की लकड़ी
उदाहरण
. पुलिंग 'डण्डा'।
डंडी के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- तराजू की डंडी
डंडी के बुंदेली अर्थ
डण्डी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- तराजू की डण्डी, दण्ड धारण करने वाले सन्यासी वि.सं.
डंडी के ब्रज अर्थ
डंडाई
विशेषण, स्त्रीलिंग
- पतली लकड़ी
- उपद्रवी ; चुगलखोर
डंडी के मगही अर्थ
संज्ञा
- तराजू की लकड़ी जिससे पलड़े लटके रहते हैं; पहाड़ी लोगों का पीठ पर सामान अथवा सवारी ढोने का साधन, झफन, दंड धारण करनेवाले संन्यासियों का एक संप्रदाय, दंडी; डंडी स्वामी
डंडी के मालवी अर्थ
डँडी
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- तराजू की डंडी, छोटी लम्बी पतली तराजू की डंडी।
संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग
- डंडी, चारपाई की लकड़ी, कृषि यंत्रों की लकड़ी की डंडी, एक प्रकार की पालकी जिसमें पर्दानशीन स्त्रियाँ, अपंग आदि को बिठाया जाता है, कंधे पर ले जाई जाने वाली पालकी या अर्थी की लकड़ी, तराजू की डंडी, ग्वाले की डंडी।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा