दौड़

दौड़ के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

दौड़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दौड़ने की क्रिया या भाव
  • दौड़ने की क्रिया या भाव , साधारण से अधिक वेग के साथ गति , द्रुतगमन , धावा , तेजी से चलने या जाने की क्रिया
  • किसी को पकड़ने के लिए तेज़ गति से पहुँचना
  • धावा , वेगपूर्वक आक्रमण , चढ़ाई
  • उद्योग में इधर उधर फिरने की क्रिया , प्रयत्न
  • पहुँच
  • द्रुतगति , वेग
  • दौड़ने की प्रतियोगिता
  • गति की सीमा , पहुँच , जैसे,—मुल्ला की दौड़ मसजिद तक
  • बुद्धि या अक्ल की सीमा
  • उद्योग की सीमा , प्रयत्नों की पहुँच , अधिक से अधिक उपाय या यत्न जो हो सके
  • बुद्धि की गति , अक्ल की पहुँच , जैसे,—जहाँ तक जिसकी दौड़ होगी वहीं तक न अनुमान करेगा
  • किसी कार्य या प्रयोजन के लिए बहुत अधिक चक्कर लगाना
  • विस्तार , लंबाई , आयत , जैसे, दुशाले की बेल या हाशिये की दौड़ ९
  • किसी से आगे निकल जाने हेतु किया जाने वाला प्रयत्न
  • सिपाहियों का दल जो अपराधियों को एकबारगी पकड़ने के लिये जाय , जैसे, पुलिस की दौड़ , क्रि॰ प्र॰—आना , —जाना , —पहुँचना
  • दौड़ने की क्रिया या भाव

    उदाहरण
    . दौड़ के बाद थोड़ा आराम करना चाहिए ।

  • जहाज पर की वह चरखी जिसमें लकड़ी डालकर घुमाने से वह जंजीर खिसकती है जिसमें पतवार बँधा रहता है
  • गति, बुद्धि, उद्योग आदि की सीमा
  • दौड़ने की प्रतियोगिता , जैसे,—इस बार की दौड़ में वह प्रथम आया है
  • वह प्रतियोगिता जिसमें प्रतियोगियों को दौड़ाया जाता है
  • क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों या उसके दल को मिलनेवाली वह उपलब्धि जो एक, दो, तीन, चार या छह की संख्या के रूप में होती है
  • ऐसी क्रीड़ा विशेषतः प्रतियोगिता जिसमें वेगपूर्वक आगे बढ़ा जाय, जैसे-घुड़दौड़

दौड़ से संबंधित मुहावरे

दौड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a race
  • run, running

दौड़ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • द्रुतगमन, धावा, चढाई, गति की पहुँच विस्तार, लंबाई, सिपाहियों का वह दल जो अपराधियों को पकड़ने के लिए एक साथ दौड़ा जाता है, वृद्धि की गति अधिक से अधिक जो उपाय किया जा सके

दौड़ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दौड़ने की क्रिया या भाव. 2. पहुँच, गति

दौड़ के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • दुहरा

    उदाहरण
    . दौड़ाट- बेडु रवाट; दौड़तिदौड़--दोहरा तिहरा


संज्ञा

  • प्रस्थान, गमन

    उदाहरण
    . तुमरि दौड़ काँ हैरे?

  • आप कहाँ तक जा रहे हैं ?

दौड़ के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दौड़ने की क्रिया, तेज कदमों से जाने या चलने की क्रिया; पहुंच, विस्तार; गंतव्य स्थल

Noun, Feminine

  • run, race,running course, destination.

दौड़ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • धावन, दौड़नाइ

Noun

  • run

दौड़ के मालवी अर्थ

क्रिया

  • दौड़ना, भागना।

दौड़ के हरियाणवी अर्थ

दौड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. दोड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संगीत की एक तर्ज या छंद दे. दौड़

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा