dhaavraa meaning in hindi
- देखिए - धौरा
धावरा के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक जंगली पेड़ जिसकी पत्तियाँ अमरूद या शरीफ़े की पत्तियों जैसी होती हैं
विशेष
. इसकी छाल सफे़द और चिकनी तथा हीर की लकड़ी बहुत कड़ी और चमकीली होती है। फल छोटे-छोटे होते हैं। इसकी कई जातियाँ होती हैं जो हिमालय की तराई से लेकर दक्षिण भारत तक पाई जाती हैं। बड़ी जाति का जो पेड़ होता है उसे धौरा या बासली कहते हैं। इसकी लकड़ी बहुत मज़बूत होती है और नाव, खेती के सामान आदि बनाने के काम में आती है। कोयला भी इसका बहुत अच्छा होता है। पत्तियों से चमड़ा सिझाया और कमाया जाता है। इसके पेड़ से एक प्रकार का गोंद निकलता है जिसे छींट छापने वाले काम में लाते हैं। छोटी जाति का पेड़ विंध्य पर्वत पर तथा दक्षिण भारत की ओर होता है। धव के नाम से प्रायः यही अधिक प्रसिद्ध है और दवा के काम में आता है। वैद्यक में धव चरपरा कसैला, कफ़वात नाशक, पित्तनाशक, दीपन, रुचिवर्धक और पांडुरोग को दूर करने वाला माना जाता है। पत्ती, फल और जड़ तीनों दवा के काम में आते हैं।उदाहरण
. कुतक खिदर धव काठरा, विदर पजावण वेस।
हिंदी ; पुल्लिंग
- उजला, सफे़द
विशेषण
- धौरा (धवल)
धावरा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा