Dhalnaa meaning in hindi
ढलना के हिंदी अर्थ
अकर्मक क्रिया
-
पानी या और किसी द्रव पदार्थ का नीचे की ओर सरक जाना, ढरकना, गिरकर बहना, जैसे, पत्ते पर की बूँद का ढलना
उदाहरण
. अधरन चुवाइ लेउँ सिगरो रस तनिको न जान देउँ इत उत ढरि -
बीतना, गुजरना, निकल जाना
उदाहरण
. काहे प्रगट करौ जदुपति सों दुसह दोष को अवधि गई ढरि । - बीत जाना; अंत की ओर जाना; उतार पर होना, जैसे- सूरज ढलना, यौवन ढलना
- पानी या और किसी द्रव पदार्थ का आधार से गिरना, पानी, रस आदि का एक बरतन से दूसरे बरतन में डाला जाना, उड़ेला जाना
- चँवर का इधर-उधर हिलाया जाना
- लुढ़कना
- द्रवित होना; उड़ेला या लुढ़काया जाना
-
झुकना, अनुकूल होना, मान जाना
उदाहरण
. मुसलमान इसपर ढल भी गए । - साँचे में ढाला जाना
- किसी सूत या डोरी के रूप की वस्तु का इधर से उधर हिलना, लहर खाकर इधर उधर ड़ोलना, लहराना, जैसे, चँवर ढलना
- दिन, उम्र, ऐश्वर्य, प्रभुत्व आदि का पतनोन्मुख या उतार पर होना
- किसी और आकर्षित होना, प्रवृत्त होना, संयो॰ क्रि॰ —पड़ना
- पिघलना
-
अनुकूल होना, प्रसन्न होना, रीझना
उदाहरण
. देत न अघात, रीझि जात पात आक ही कै, भोलनाथ जोगी जब औढर ढरत है । -
अवनति या ह्रास अथवा अंत या समाप्ति की ओर बढ़ना
उदाहरण
. राज साहब की जवानी ढल गई पर रसिकता नहीं गई । - पिघली या गाली हुई सामग्री से साँचे के द्वार बनना, साँचे में ढालकर बनाया जाना, ढाला जाना, जैसे, खिलौने ढलना, बरतन ढ़लना
-
स्वयं को परिस्थिति आदि के अनुकूल बना लेना या बन जाना
उदाहरण
. संगीता ने स्वयं को अपने ससुराल के माहौल में जल्द ही ढाल लिया । . संगीता अपने ससुराल के माहौल में बड़ी जल्दी ढल गई । -
साँचे में डली हुई वस्तु का साँचे का रूप धारण करना
उदाहरण
. चाँदी तथा ताँबे की मूर्तियाँ ढल गई हैं और कांसे की मूर्तिया अभी ढालनी हैं । - सूर्य,चंद्र आदि का अस्त होना
- तरल पदार्थ का एक बरतन से दूसरे बरतन आदि में डल जाना
- किसी के रूप, गुण आदि के कारण उस पर प्रसन्न, अनुरक्त या मोहित होना
- गिरकर बहना
- काल के मान की दृष्टि से घटना, बात आदि का वर्तमान से होते हुए भूत में जाना
- द्रव पदार्थ का नीचे की ओर गिरना या गिराया जाना, जैसे-बोतल की दवा गिलास में ढलना
- साँचे में किसी पिघले हुए पदार्थ का, उसे कोई विशेष आकार प्रकार देने के लिए उँडेला या डाला जाना
ढलना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएढलना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएढलना के अँग्रेज़ी अर्थ
Intransitive verb
- to be moulded/cast
- to be poured out, to spill
- to age
- to set (as सूरज ढलना)
- to be on the decline/decrease
ढलना के अंगिका अर्थ
ढरना
क्रिया
- गिरकर बहना, बीतना, लुढकना, साँचे में ढालकर बनाया जाना, प्रसन्न होना, प्रवृत्त होना
ढलना के मगही अर्थ
ढरना
संज्ञा
- तरल पदार्थ को एक पात्र से दूसरे में ढालने का साधन, सूर्य आदि का अस्त होने की ओर जाना; आयु का बीतना, गुजरना, बुढ़ापे की ओर जाना; उन्नति आदि में गिरावट होना; लहराना; उड़ेला जाना; ढाला जाना
ढलना के हरियाणवी अर्थ
ढळणा
अकर्मक क्रिया
- चलायमान होना
- उतार की ओर जाना, 3 जवानी उतरना
- अपराह्न होना
- लुढ़कना
- ढाला जाना
- किसी ओर रुझान होना
- चेचक का प्रभाव कम होना
अकर्मक क्रिया
- दे. ढळणा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा