ढालना

ढालना के अर्थ :

  • अथवा - ढराना, धालना

ढालना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; सकर्मक क्रिया

  • पानी या और किसी द्रव पदार्थ को गिराना, उँडेलना, जैसे,—(क) हाथ पर पानी ढाल दो, (ख) घड़े का पानी इस बरतन में ढाल दो, (ग) बोतल की शराब गिलास में ढाल दो, संयो॰ क्रि॰—देना, —लेना
  • पानी या किसी तरल पदार्थ को गिराना; उड़ेलना
  • शराब पीना, मद्यपाना करना, मदिरा पीना, जैसे,—आज कल तो खूब ढालते है
  • किसी पिघली हुई धातु को साँचे में ढालकर कोई आकार देना, जैसे- खिलौने ढालना
  • बैचना, बिक्रि करना (दलाल)
  • कोई चीज़ बनाने के लिए उसकी सामग्री साँचे में डालकर उसको तैयार करना

    उदाहरण
    . कारीगर चीनीमिट्टी के खिलौने ढाल रहा है ।

  • थोड़े दाम पर माल निकालना, सस्ता बेंचना, लुटना
  • गिराकर बहाना
  • ताना छोड़ना, व्यंग्य बोलना, †
  • तरल पदार्थ को एक बर्तन से दूसरे बर्तन आदि में डालना
  • चंदा उतारना, उगाही करना, — (पंजाब)
  • स्वयं को परिस्थिति आदि के अनुकूल बना लेना या बन जाना
  • पिघली हुई धातु आदि को साँचे में ढालकर बनाना, पिघली हुई सामग्री से साँचे के द्वारा निर्मित करना, जैसे, लोटा ढालना, खिलौने ढालना

    उदाहरण
    . कोउ ढालत गोली कोउ बुँदवन बैठि बनावत ।

  • ढलकने या बहने में प्रवृत्त करना

ढालना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • pour out (as liquor)
  • to mould or cast
  • to found

ढालना के अंगिका अर्थ

ढराना

क्रिया

  • उड़ेलना, मदिरा पीना, बिक्री करना, कम दाम पर माल बेचना, ताना मारना, पिघले हुए धातु आदि को सीचे में ढालकर कोई वस्तु तैयार करना

ढालना के हरियाणवी अर्थ

ढाळणा

सकर्मक क्रिया

  • अपने अनुकूल करना-छोहरा था तै अहड़ा पर तनैं ढाळै लिया
  • चाँदी, राँगा आदि को पिघला कर इच्छित रूप में बदलना
  • भूमि को ढालू बनाना
  • अर्ध्य देना - आँ हे, करवा चौथ के चाँद नैं पाणी ढाळ्याई?
  • बात को बना-बना कर कहना-बात ढाळण मैं तै तूं पक्का ए सै
  • बंद करना - जात्ता- जात्ता किवाड़ ढाळ जाइये

सकर्मक क्रिया

  • दे. ढाळणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा