duutii meaning in english
- स्रोत - संस्कृत
- देखिए - दूतिका
दूती के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a procuress, bawd
दूती के हिंदी अर्थ
दूति
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
प्रेमी का संदेसा प्रेमिका तक या प्रेमिका का संदेसा प्रेमी तक पहुँचानेवाली स्त्री , स्त्री और पुरुष को मिलानेवाली या एक का संदेसा दूसरे तक पहुँचानेवाली स्त्री , कुटनी
विशेष
. साहित्य में दूतियाँ तीन प्रकार की मानी गई हैं—उत्तमा, मध्यमा और अधमा । उत्तमा दूती उसे कतहते हैं जो मीठी मीठी बातें कहकर अच्छी तरह समझाती हो । मध्यमा दूती उसे कहते हैं जो कुछ मधुर और कुछ कटु बातें सुनाकर अपना काम निकालना चाहती हो । केवल कटु बातें कहकर आपना काम निकालनेवाली दूती को अधमा दूती कहते हैं । सखी, नर्तकी, दासी, संन्यासिनी, धोबि, चितेरिन, तँबोलिन, गँधिन आदि स्त्रियाँ दूती के काम के लिये उपयुत्क समझी जाती है । - साहित्य में, वह स्त्री जो प्रेमिका का संदेश प्रेमी तक और प्रेमी का संदेश प्रेमिका तक पहुँचाती है, इसके उत्तमा, मध्यमा और अधमा तीन भेद हैं
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
दूतिका, प्रेमी या प्रेमिका का समाचार एक दूसरे तक पहुँचाने वाली स्त्री
उदाहरण
. श्यामा मोहन और राधा के बीच दूति का काम करती है।
दूती के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदूती के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदूती के गढ़वाली अर्थ
दूति, दुतणि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दूतनी, दूती, सन्देश वाहिका
Noun, Feminine
- a female messenger of lovers, procuress.
दूती के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- रानियों की सन्देशवाहक लड़कों के लिए लड़कियाँ या इसके विपरीत पटाने वाली दुश्चरित्र स्त्री, कुट्टनी
दूती के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- ऐसी सन्देश पहुँचाने वाली दूती जो दूती का कार्य न करके स्वयं प्रेम - निवेदन करती है
दूती के मैथिली अर्थ
- नायक ओ नायिकाक बीच सम्पर्क करओनिहारि सखी
- lady confidante assisting in love affairs, bawd.
दूती के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- देखिए : 'दूत्ती'
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा