गंडकी

  • स्रोत - संस्कृत

गंडकी के ब्रज अर्थ

  • एक पहाड़ी नदी

गंडकी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक नदी जो नेपाल में हिमालय से निकलती है और बहुत सी छोटी-छोटी नदियों को लेती हुई पटना के पास गंगा में गिरती है, इसमें काले रंग के गोल-गोल पत्थर निकलते हैं जो शालिग्राम कहलाते हैं। लोग इन्हें विष्णु का प्रतीक मानकर पूजते हैं

    उदाहरण
    . गंगा यमुना सरस्वती गोदावरी समान। रची नदी तब गंडकी जहँ तहँ शिल उत्पाम।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • (संगीत) सत्रह मात्राओं का एक ताल जिसमें १३ आघात और ४ ख़ाली होते हैं

    विशेष
    . इसका बोल इस प्रकार है—देत देत खू़न खू़न धा कता 0 3 4 5 6 7 0 8 दंता केटे देत देत खू़न खू़न धा कता दंता कडान् घा आ 9 10 11 13 + तेरे केटे तांधा खूंगा गदिघेने तेरे केंटे। धा।

गंडकी के मगही अर्थ

  • इस नाम की एक नदी जो हिमालय से निकल कर नेपाल होती पटने के पास गंगा नदी में मिलती है, इसे पुराणों में सदानीरा कहा गया है, एक कल्पित दूर देश की नदी

गंडकी के मैथिली अर्थ

गण्डकी

  • एक नदी जे पूर्वमे सदानीरा कहबैत छल आ सम्प्रति मिथिलाक पश्चिम सीमा मानल जाइत अछि
  • a river said to be forming the western boundary of Mithila and identified as सदानीरा.

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा