giraanaa meaning in english

गिराना

गिराना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

गिराना के अँग्रेज़ी अर्थ

Transitive verb

  • to fell, to cause to fall, to pull down
  • to spill
  • to drop
  • to demolish
  • to abuse
  • to lower
  • to decrease
  • to degrade

गिराना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी उच्च स्थान पर स्थित वस्तु को नीचे उतारना; प्रतिष्ठा क्षय करना
  • किसी चीज़ का आधार या अवरोध आदि हटाकर उसे उपने स्थान पर से नीचे डाल देना, पतन करना

    उदाहरण
    . छत पर से पत्थर गिराना, हाथ से छड़ी गिराना, आँख से आँसू गिराना।

  • किसी चीज़ को खड़ा न रहने देकर ज़मीन पर डाल देना, ढहाना, जैसे— खंभा गिराना, मकान गिराना
  • अवनत करना, घटाना, ह्रास करना

    उदाहरण
    . विलासप्रियता ने ही उस जाति को गिरा दिया।

  • किसी जलधारा या प्रवाह को किसी ढाल की ओर ले जाना, जैसे— नाली गिराना, मोरी गिराना

    उदाहरण
    . बच्चे ने दूध गिरा दिया।

  • शक्ति, प्रतिष्ठा, मूल्य या स्थिति आदि में कमी कर देना

    उदाहरण
    . व्यापारियों ने माल ख़रीदना बंद करके बाज़ार गिरा दिया। . बीमारी ने उसे ऐसा गिराया कि वह छह महीने तक किसी काम का न रहा।

  • जीर्ण या दुर्बल करके अथवा इसी प्रकार के किसी उपाय से किसी चीज़ को उसके स्थान से हटा या निकाल देना

    उदाहरण
    . दो महीने बाद उसने गर्भ गिरा दिया। . यह दवा तुम्हारे सब दाँत (या बाल) गिरा देगी।

  • कोई ऐसा रोग उत्पन्न करना जिसके विषय में लोगों का यह विश्वास हो कि उसका वेग ऊपर से नीचे आता या होता है

    उदाहरण
    . तुम्हारी यह लापरवाही ज़रूर नजला गिरावेगी।

  • सहसा उपस्थित करना, अचानक सामने ला रखना

    विशेष
    . इस अर्थ में इसमें पहले 'लाना' क्रिया लगती है।

    उदाहरण
    . यह झमेला तुमने हमारे सिर ला गिराया।

  • युद्ध में प्राण लेना, लड़ाई में मार डालना

    उदाहरण
    . उसने पाँच आदमियों की गिराया।

  • ज़मीन पर लुढ़का देना
  • गिरने का उपाय करना
  • किसी को गिरने में प्रवृत्त करना

    उदाहरण
    . उसने धक्का देकर मुझे गिरा दिया।

  • किसी वस्तु या रचना को तोड़-फोड़ कर उसका नाश करना या ध्वंस करना

    उदाहरण
    . किसी ने मेरी झोपड़ी गिरा दी है।

  • प्रवाह को ढाल की ओर ले जाना

    उदाहरण
    . बाँध का पानी नहरों में गिराया जाता है।

  • असावधानी या भूल से कोई चीज़ कहीं छोड़ या गिरा देना
  • छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में या किसी के हिस्से को कहीं से गिराना
  • हाथ में ली हुई कोई चीज़ इस प्रकार पकड़ से अलग करना कि वह नीचे आ गिरे
  • किसी वस्तु को गिराने की क्रिया
  • (क़वाइद) महज़ूफ़ करना

गिराना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अन्य भारतीय भाषाओं में गिराना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

गिराना - گرانا

ढहवाना - ڈھہوانا

पंजाबी अर्थ :

डेगणा - ਡੇਗਣਾ

ढाहुणा - ਢਾਹੁਣਾ

गुजराती अर्थ :

पाडवुं - પાડવું

जमीन-दोस्त करवुं - જમીન-દોસ્ત કરવું

कोंकणी अर्थ :

सकयल उडोवप

भरवण करप

ध्वंस करप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा