हरजाई

हरजाई के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

हरजाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • flirt, disloyal (woman)

हरजाई के हिंदी अर्थ

हरिजाई

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हर जगह घूमने वाला व्यक्ति, वह व्यक्ति जिसका कोई ठीक ठिकाना न हो
  • बहल्ला, आवारा
  • स्त्री की दृष्टि से उसका वह प्रेमी जो अन्य स्त्रियों से संबंध स्थापित किये हो

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • व्यभिचारिणी स्त्री, कुलटा
  • वेश्या, रंडी, ख़ानगी
  • व्यभिचार करने वाली स्त्री
  • धन लेकर संभोग करने वाली स्त्री

विशेषण

  • जो व्यभिचार करती हो या अनेक पुरुषों से अनुचित संबंध रखने वाली
  • सभी जगह आने-जाने वाला, हर जगह घूमने वाला, मारा-मारा फिरने वाला, आवारा

हरजाई के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

हरजाई के अवधी अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • पुंश्चली, परपुरुषगामी
  • वेश्यावृत्ति करनेवाली
  • जो कहीं भी या किसी पुरुष के पास जा सके

हरजाई के कन्नौजी अर्थ

हर जाई

  • मारा-मारा फिरने वाला, आवारागर्द

हरजाई के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • व्यभिचारिणी स्त्री, (एक गाली) कुल्टा, दुश्चरित्र, हड़जाई

हरजाई के मगही अर्थ

संज्ञा

  • कुलटा स्त्री

विशेषण

  • इधर-उधर घूमने वाला, आवारा, बहेंगवा

हरजाई के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हर किसी से देह संबंध स्थापित करने वाली, दुश्चरित्र स्त्री

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा