hayagriiv meaning in hindi

हयग्रीव

हयग्रीव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

हयग्रीव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु के चौबीस अवतारों में से एक अवतार

    विशेष
    . मधु और कैटभ नाम के दो दैत्य जब वेद को उठा ले गये थे, तब वेद के उद्धार और उन राक्षसों के विनाश के लिए भगवान ने हयग्रीव अवतार लिया था।

  • एक असुर जो कल्पांत में ब्रह्मा की निद्रा के समय वेद उठा ले गया था

    विशेष
    . यह असुर कल्पांत में ब्रह्मा की निद्रा के समय वेद उठा ले गया था। विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर वेद का उद्धार किया और इस राक्षस का बध किया था।

  • रामायण के अनुसार एक राक्षस का नाम
  • तांत्रिक बौद्धों के एक देवता

    उदाहरण
    . तांत्रिक हयग्रीव की उपासना में तल्लीन है।

  • एक उपनिषद्

    उदाहरण
    . हयग्रीव उपनिषद् अथर्व वेद से संबंधित है।

हयग्रीव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

हयग्रीव के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु भगवान के चौबीस अवतारों में एक अवतार बौद्धों के तंत्र ग्रंथों में वणित एक द

    उदाहरण
    . कपिल मनु हयग्रीव पुनि कीन्हो ध्रुव अवतार।

  • एक असुर जो उस समय वेदों को उठा ले गया था जब ब्रह्मा जी कल्पांत में सो रहे थे

    विशेष
    . भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार धारण कर वेदोद्धार करते हुए इस असुर का वध किया था।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा