holii meaning in hindi
होली के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
हिंदुओं का एक बड़ा त्योहार जो फाल्गुन के अंत में वसंत ऋतु के आरंभ पर चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाया जाता है और जिसमें लोग बड़ी आत्मीयता से एक-दूसरे पर रंग, अबीर आदि डालते तथा अनेक प्रकार के विनोद करते हैं, भारत में मनाया जाने वाला रंगों का एक प्रसिद्ध त्योहार
विशेष
. प्राचीन काल में जो मदनोत्सव या वसंतोत्सव होता था उसी की यह परंपरा है। इसके साथ होलिका राक्षसी की शांति का कृत्य भी मिला हुआ है। वसंत पंचमी के दिन से लकड़ियों आदि का ढेर एक मैदान में इकट्ठा किया जाता है जो वर्ष के अंतिम दिन फाल्गुन की पूर्णिमा को जलाया जाता है। इसी को 'होली जलाना' या 'संवत् जलाना' कहते हैं। बीते हुए वर्ष का अंतिम दिन और आने वाले वर्ष का प्रथम दिन दोनों इस उत्सव में सम्मिलित रहते हैं।उदाहरण
. अति रस बाढचौ री बाढचौ पिय प्यारी कौ होरी ठानत। . लगे गुलशन पे अजबस गम के होल्याँ। हुए पुरखून कुल मेंहदी के फूलाँ। - (लाक्षणिक) हर्ष, आनंद, उत्सव
-
लकड़ी, घास-फूस आदि का ढेर जो होली के दिन जलाया जाता है
उदाहरण
. त्रिबिध सूल होलिय जरै खेलिय अस फागु। जो जिय चहसि परम सुख तो यहि मारग लागु। - एक प्रकार का गीत जो होली के उत्सव में गाया जाता है, फाग, फगुआ
देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक कँटीला झाड़ या पौधा
होली के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएहोली से संबंधित मुहावरे
होली के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a Hindu festival celebrated on the last day of the month of फागुन when coloured water is thrown on one another
होली के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हिंदुओं का एक त्योहार जो फागुन की पूर्णिमा को मनाया जाता है
- मदिरा बेचने का स्थान, पासीख़ाना
होली के कन्नौजी अर्थ
होली के गढ़वाली अर्थ
होळी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और रंगों का एक प्रसिद्ध त्योहार
Noun, Feminine
- a famous festival of colours
होली के बघेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- होली का त्योहार, होली
- होलिका
होली के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- होलिका दहन का त्योहार
- होलिका दहन के लिए इकट्ठा लगाया हुआ ईंधन का ढेर
- होली के अवसर पर गाए जाने वाले फाग के वर्णन वाले गीत
- होली का त्योहार जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा से कृष्ण पक्ष दूज या रंग पंचमी तक मनाया जाता है
होली के ब्रज अर्थ
होरी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
होली का त्योहार (यह विशेष त्योहार फाल्गुन की पूर्णिमा को मनाया जाता है)
उदाहरण
. होरी अति सुख प्रीति प्रगट भई। -
घास-फूस आदि का ढेर जिसका दहन फागुन की पूर्णिमा की रात को होता है
उदाहरण
. होरी सी जराय सिवा सूरत फना करी।
होली के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- माघ वसंत पंचमी से प्रारंभ होकर फाल्गुण पूर्णिमा को समाप्त होने वाला हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार, होलिका दहन, अगजा या संवत् जलाना
होली के मैथिली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- रंगों का त्योहार, फगुआ
- होली उत्सव में गाए जाने वाले गीत
Noun, Feminine
- a festival of playing with red powder and coloured water; See फागु
- song usually vulgar sung only during holi festival
होली के मालवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- होली का त्योहार, होलिका
होली के हरियाणवी अर्थ
होळी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. होळी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- होली का त्योहार जो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन (वसंत पंचमी के दिन से एकत्रित की गई कैर आदि की लकड़ियों को निश्चित स्थान पर जला कर) गाजे-बाजे के साथ मनाया जाता है, इसकी राख पवित्र मानी जाती है, इससे निकलने वाली ज्वाला की दिशा देखकर वर्ष का फल आँका जाता है, इसक
- वह स्थान जहाँ प्रतिवर्ष होलिका दहन होता है, होलिका दहन का चौराहा
- मौज-मस्ती का दिन
- हिरण्यकशिपु की बहन
- पापिन स्त्री
क्रिया-विशेषण
- धीमी गति से
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा