जरजर

जरजर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जरजर के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • जर्जर, निर्बल, कमजोर

जरजर के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • decrepit, worn out
  • crushed, senescent

जरजर के हिंदी अर्थ

जर्जर

विशेषण

  • जीर्ण, जो बहुत पुराना होने के कारण बेकाम हो गया हो, जो पुराना होने के कारण काम का न रह गया हो

    उदाहरण
    . सविषम खर शरे अँग मैल जरजर कहइते के पतियाइ। . जिस प्रकार हम पुराने कपड़े को त्याग कर नये कपड़े धारण करते हैं उसी प्रकार आत्मा जर्जर शरीर त्यागकर नया शरीर धारण करती है। . जर्जर मकान या जर्जर वस्त्र

  • फूटा, टूटा, खंडित
  • जो बुढ़ापे में प्रवेश कर गया हो या अधिक उम्र का, वृद्ध, बुड्ढा

    उदाहरण
    . नाव जरजरी भार बहु खेवनहाँर गँवार।

  • (ध्वनि) जो किसी पात्र के टूटने से हो
  • (लाक्षणिक) जिसका सामयिक महत्व न रह गया हो, कोई चीज़ या बात जिसका महत्त्व या मान पुराने पड़ने के कारण बहुत कम हो गया हो

    उदाहरण
    . आज के समय में पारंपरिक मान्यताएँ जर्जर अवस्था में हैं। . ये साहित्यिक परंपराएँ अब जर्जर हो चुकी हैं। . हमें इन जर्जर साहित्यिक परंपराओं को छोड़ना होगा।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • छरीला, बुढ़ना, पत्थरफूल
  • इंद्र की पताका
  • एक सुगंधित वनस्पति

जरजर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जरजर के अवधी अर्थ

विशेषण

  • निर्बल

जरजर के मगही अर्थ

जर-जर

विशेषण

  • जीर्ण
  • पुराना
  • टूटा फूटा
  • बूढ़ा

जरजर के मैथिली अर्थ

जर्जर

विशेषण

  • थौआ, जीर्ण-शीर्ण

Adjective

  • worn out, decrepit, dilapidated

अन्य भारतीय भाषाओं में जर्जर के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

बोसीदा - بوسیدہ

ख़स्ता - خستہ

पंजाबी अर्थ :

जरजर खसता - ਜਰਜਰ ਖਸਤਾ

टुट्टिआ-फुट्टिआ - ਟੁੱਟਿਆ-ਫੁੱਟਿਆ

गुजराती अर्थ :

जर्जर - જર્જર

जिर्ण - જિર્ણ

तूटेलुं - તૂટેલું

कोंकणी अर्थ :

जर्जर

जीर्ण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा