जर

जर के अर्थ :

जर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • जरा, वृद्धावस्था
  • शरीर की अस्वस्थता का सूचक ताप, ज्वर, बुख़ार

    उदाहरण
    . खने संताप सीत जर जाड़। की उपचरथ संदेह न छाँड़।

  • नाश या जीर्ण होने की क्रिया
  • जैन दर्शन के अनुसार वह कर्म जिससे पाप, पुण्य, कलुष, राग- द्वेषादि सब शुभाशुभ कर्मों का क्षय होता है

संस्कृत ; विशेषण

  • क्षय होने या जीर्ण होने वाला
  • क्षय करने वाला
  • क्षीण, पुराना
  • वृद्ध

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक तरह का समुद्री सवार, कचहरा (सैन्य)

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'जड़'

जर के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जर के अँग्रेज़ी अर्थ

जर के कन्नौजी अर्थ

जड़

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पेड़-पौधों का वह भाग जो ज़मीन के अंदर रहता है तथा जिसके द्वारा वे धरती से पोषण प्राप्त करते हैं, जड़, मूल
  • नींव
  • आधार
  • हैसियत, औक़ात

जर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज्वर, बुख़ार, ताप

जर के गढ़वाली अर्थ

जौर, जऽर

  • ज्वर, बुख़ार

  • fever

जर के बघेली अर्थ

अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • जड़
  • पास,बग़ल
  • पुरूष

जर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • जड़
  • ज्वर

जर के बुंदेली अर्थ

  • जड़, मूल
  • पशुओं के प्रसव के समय का वह आवरण जिसमें लिपटा हुआ बच्चा आता है, बच्चों के खेलों में सीमा-रेखा

जर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • जीर्णावस्था, वृद्धावस्था

    उदाहरण
    . बाल किसोर तरुन जर जुग सो सुपक सारि ढिंग ढारी।

  • ज्वर
  • जड़, मूल

  • किसी चीज़ का आग पकड़ना, भस्म होना
  • संतप्त होना

जर के भोजपुरी अर्थ

पुल्लिंग

  • बुख़ार

    उदाहरण
    . जर से देह गरम बिया।

  • पौधे की जड़

    उदाहरण
    . कुश जर से उखाड़ दे।

Masculine

  • fever
  • plant root

जर के मगही अर्थ

  • बुख़ार
  • बुढ़ापा, वृद्धावस्था

जर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ज्वर, बुख़ार

Noun, Feminine

  • fever

जर के मालवी अर्थ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा