khiil meaning in hindi
खील के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कील, काँटा, मेख
- भूना हूआ धान, लावा
- लौंग नाम का जेवर जिसे स्त्रीयाँ नाक में पहनती हैं
- मांसकील
देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भूमि जो बहुत दिनों तक परती पडी रहने के उपरांत पहले पहल जोती कई हो, नौतोड
खील के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएखील के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएखील के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएखील के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- parched paddy
खील के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लाई, लावा
संज्ञा, पुल्लिंग
- कील, कॉआ, घाव का गाढा मवाद
खील के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भुना हुआ धान, धान का लावा. 2. चक्की के बीच की खूँटी. 3. काँटा, कील
खील के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भूमि की सबसे निकृष्ट कोटि, जो पथरीली और ऊबड़-खाबड़ होती है
खील के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नई जोती हुई जमीन; दो पहाड़ियों से घिरे सीढ़ीनुमा खेत
- मंडाई का स्थान
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- धान, मक्की आदि अनाज को भूनकर बनाया गया चबेना
Noun, Masculine
-
newly tilled land, terrace like fields surrounded by two hills.
उदाहरण
. खील-खिलाण
Noun, Feminine
- roasted or parched grain such as maize and paddy etc.
खील के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- भुना और खिला हुआ धान, मुँहासे की कील
खील के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लावा, भाड़ में भुने चावल
खील के ब्रज अर्थ
स्त्रीलिंग
- भुना हुआ धान , लावा; मांस-कील
खील के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
परती खेत;
उदाहरण
. आज खील कोड़ाई। -
नई ब्याई गाय-भैंस के थन से पहले- पहल निकाला गया पीले रंग का दूध;
उदाहरण
. खील के फेनुस फारल जाला।
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
घाव के अंदर का मांस-कील;
उदाहरण
. घाव बिना खील निकलले ठीक ना होखे।
Noun, Masculine
- colostrum, beestings.
- fallow land.
Noun, Feminine
- hard core inside wound.
खील के मगही अर्थ
खील तोड़ल
अरबी ; संज्ञा
- गाय, भैंस के बच्चा देने पर शुरू में निकाला गया दूध, फेनुस, खिरसा; (कील) घाव के अंदर का मांसकील; (देश.) परती जमीन; वह परती या बंजरभूमि जिसे पहली बार जोता जाता है, नौखील; (कील) आभूषण, यंत्र आदि को जोड़ने या बैठाने की कील; लोहा या लकड़ी का खूँटा अथवा पच्चड
खील के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- नब तोड़ल भाम
- [कोल] घाओक भीतर जाम कीलवत् कड़ा भेल पीजु
- छोट वा घबाह फड़
Noun
- land recently reclaimed.
- core of boil, solidified pus in an abscess.
- siriall or defective pieces (of mango).
खील के मालवी अर्थ
- कील, मुँहासा।
खील के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भूना हुआ धान या अन्य कोई अन्न
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा