खोट

खोट के अर्थ :

खोट के हिंदी अर्थ

संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • किसी चीज़ या पदार्थ में विद्यमान दोष; अवगुण
  • दोष, ऐब, बुराई

    उदाहरण
    . सूरदास पारस के परसे मिटत खोह की खोट ।

  • कमी; गिरावट; विकृति
  • किसी उत्तम वस्तु में निकृष्ट वस्तु की मिलावट
  • किसी पदार्थ में मिला हुआ अन्य निकृष्ट पदार्थ; मिलावट
  • वह निकृष्ट वस्तु जो किसी उत्तम वस्तु में मिलाई जाय
  • कमज़ोरी; कमी
  • दुष्टतापूर्ण व्यवहार या कुटिल मानसिकता; दुर्भावना
  • बुराई; कपट
  • पाप; कसूर
  • सोने-चाँदी के गहनों में मिश्रित घटिया धातु
  • शुद्ध चीज में मिलाई जाने वाली खराब चीज
  • वह गुण जो बुरा हो
  • खोंटने का काम
  • किसी चीज में या बात में होनेवाला ऐव या दोष, खोटापन, जैसे-तुम में यही तो खोट है कि सच वात जल्दी नहीं बताते, ३ किसी व्यक्ति अथवां कार्य के प्रति मन में होनेवाली कपट-पूर्ण या दुष्ट धारणा अथवा भाव, मन में होनेवाली बुरी भावना, जैसे-उस (व्यक्ति) में अब भी खोट है
  • वह दूषित या निकृष्ट पदार्थ जो किसी दूसरे अच्छे पदार्थ में लोगों को ठगने के उद्देश्य से मिलाया जाय, जैसे-सुनार ने इस गहने में कुछ खोट मिलाया है

विशेषण

  • 'खोटा'

खोट के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

खोट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Feminine

  • a defect, flaw, blemish
  • alloy

खोट के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • ऐव, कमी

खोट के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • शरारती, तंग करनेवाला

    उदाहरण
    . तुल० छोट कुमार खोट अति

खोट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दोष, बुराई, कसूर. 2. पाप. 3. दुष्टता, बुराई. खोटा- वि० बुरा, सदोष, घटिया

खोट के कुमाउँनी अर्थ

ख्वट

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खोट, कमी, बुराई, कसूर, दोष कूटज दोषयुक्त, नकली सिक्का

विशेषण

  • खोटा, नकली, कूटज

खोट के गढ़वाली अर्थ

ख्वऽट, ख्वट

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमी, दोष, ऐब

विशेषण

  • खोटा, दाग, निशान, शरीर पर किसी चोट या घाव का चिह्न; ऐब, बुराई, कपट, कलंक, दोष

  • दे० खोट

विशेषण

  • खोटा, नकली

Noun, Masculine

  • defect, flaw.

Adjective

  • mark, scar; fault, defect, vice.

Adjective

  • faulty, defective.

खोट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खोंना, नोंचना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खोटापन, अकुलीनता, मिलावट, धातुओं में अपमिश्रण, बुराई

खोट के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • दोष , त्रुटि

    उदाहरण
    . हीं भिक्षुक तुम भूप हो, खोट बकस सब मोरि ।

  • कमी

खोट के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कान का मैल;

    उदाहरण
    . कान में खोट हो गइल बा।

Noun, Masculine

  • ear wax.

खोट के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • कमी, त्रुटि, ऐब, ओछापन; धातुओं में मिलावट

खोट के मैथिली अर्थ

खोंट

संज्ञा

  • त्रुटि, दोष, अशुद्धि

विशेषण

  • अधम, अपमिश्रित

Noun

  • flaw, defect, impurity.

Adjective

  • debased, impure.

खोट के मालवी अर्थ

विशेषण

  • ऐब, बुराई

अन्य भारतीय भाषाओं में खोट के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

खोट - کھوٹ

ख़राबी - خرابی

पंजाबी अर्थ :

खोट - ਖੋਟ

गुजराती अर्थ :

खोट - ખોટ

दोष - દોષ

कोंकणी अर्थ :

मिसळप

दोश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा