मंत्री

मंत्री के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मंत्री के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a minister
  • secretary (of an organisation etc.)

मंत्री के हिंदी अर्थ

मंत्रि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • परामर्श या सलाह देने वाला व्यक्ति, परामर्शदाता

    उदाहरण
    . किसी भी बड़े आदमी की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसके मंत्री कैसे लोग हैं।

  • वह प्रमुख व्यक्ति जिसके आदेश और परामर्श से देश अथवा राज्य के किसी विभाग के सब काम-काज होते हों, जैसे—वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि

    उदाहरण
    . केंद्र सरकार में कुछ नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। . इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक मंत्री करेंगे।

  • राजा का वह प्रधान अधिकारी जो उसे राज-कार्यों के संबंध में परामर्श देता और राज-कार्यों का संचालन करता था, अमात्य, वज़ीर, दीवान

    उदाहरण
    . बीरबल अकबर का मंत्री था।

  • किसी संस्था या संगठन का वह प्रधान अधिकारी अथवा पदाधिकारी जिसके आदेश तथा परामर्श से उसके सब काम होते हों, जैसे—सभा का मंत्री

    उदाहरण
    . वे एक बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी के मंत्री हैं। . सोहन लाल जी रामलीला समिति के मंत्री हैं।

  • वह जो किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या उच्च अधिकारी के साथ रहकर उसके पत्र-व्यवहार तथा महत्व के कार्यों की व्यवस्था करता हो, सचिव

    उदाहरण
    . मोहन राज्यपाल का मंत्री है।

  • शतरंज की एक गोटी का नाम

    विशेष
    . यह गोटी राजा से छोटी मानी जाती है और पक्ष की शेष सब गोटियों से श्रेष्ठ होती है। यह टेढी-सीधी सब प्रकार की चालें चलती है। इसे वज़ीर या रानी भी कहते हैं।

मंत्री के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मंत्री के अवधी अर्थ

मंतिरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सलाहकार

मंत्री के कन्नौजी अर्थ

मंतरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्री

मंत्री के कुमाउँनी अर्थ

मंत्रि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्री, सचिव
  • जिसके साथ एकांत में मश्विरा किया जाए, सलाह देने वाला

मंत्री के बघेली अर्थ

मन्तरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सलाहकार, परामर्शदाता

मंत्री के ब्रज अर्थ

मंतरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सचिव, वज़ीर, दीवान

  • मंत्री

मंत्री के मगही अर्थ

मंतरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्री

मंत्री के मैथिली अर्थ

मन्त्री

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजा/सरकार को सलाह देने वाला अधिकारी, अमात्य
  • शतरंज की एक गोटी

Noun, Masculine

  • minister
  • queen in chess

अन्य भारतीय भाषाओं में मंत्री के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मुशीर - مشیر

वज़ीर - وزیر

नाज़िम - ناظم

मोतमद - معتمد

पंजाबी अर्थ :

मंतरी - ਮੰਤਰੀ

सकत्तर - ਸਕੱਤਰ

गुजराती अर्थ :

मंत्री - મંત્રી

सलाहकार - સલાહકાર

प्रधान - પ્રધાન

कोंकणी अर्थ :

मंत्री

अमात्य

सचीव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा